लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा जाने की अटकलों पर नीतीश कुमार ने लगाया ब्रेक, कहा- मीडिया वाले ऐसे ही कुछ-कुछ छापते रहते हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2022 15:02 IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस बात को दोहराया है कि वे राज्यसभा नहीं जा रहे हैं. नीतीश ने कहा कि मीडिया में कई ऐसी खबरें छपती रहती हैं जिसे देख वे खुद हैरान होते रहते हैं.

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि मीडिया में कुछ भी बात आती रहती है, जिसे हम भी देखकर आश्चर्यचकित होते हैं. ऐसे ही सब कुछ-कुछ छापते रहता है. नीतीश कुमार सोमवार को पटना में विधान परिषद चुनाव में मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि हम एक विधान पार्षद हैं. ऐसे में हम इस चुनाव में वोटर हैं, लिहाजा वोट देने आये हैं, जो भी वोटर हैं, उन्हें तो वोट देना ही चाहिए. राज्य में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा कि पूरे तौर पर सक्रियता के साथ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए. अभी दो दिन पहले ही हमने लॉ एंड ऑर्डर पर समीक्षा की है. पहले जितना अपराध होता था, आज उसकी तुलना में अपराध कम हुआ है. काम पुलिस को करना है. यह तो कोई दावा नहीं कर सकता है कि घटना पूरी तरह से खत्म हो जायेगी. कुछ न कुछ गड़बड़ करता ही है. जो भी कानूनी कार्रवाई है वह काम तो पुलिस को करनी ही चाहिए. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हालांकि योगी आदित्यनाथ मॉडल पर बोलने से बचते रहे. उनसे जब पूछा गया कि बिहार में भी योगी मॉडल पर काम करने की बात कही जा रही है. इस पर मुख्यमंत्री बिना कुछ बोले निकल गए. दरअसल, बिहार में सत्ताधारी गठबंधन की बड़ी सहयोगी भाजपा की ओर से ऐसी मांग की जा रही है वहीं दूसरी तरफ जदयू इसका विरोध करती रही है.  

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार समाचारराज्य सभापटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए