लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने सीएम नीतीश को दी बधाई, कहा-एनडीए परिवार मिलकर काम करेगा, केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 16, 2020 20:39 IST

पीएम मोदी ने बिहार के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार को बधाई दी। मैं उन सभी को भी बधाई देता हूं जिन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि राजग परिवार राज्य की प्रगति के लिए साथ मिलकर काम करेगा। बिहार की प्रगति के लिए एनडीए परिवार मिलकर काम करेगा। मैं बिहार के कल्याण के लिए केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन देता हूं। 

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि राजग परिवार राज्य की प्रगति के लिए साथ मिलकर काम करेगा। 

पीएम मोदी ने बिहार के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार को बधाई दी। मैं उन सभी को भी बधाई देता हूं जिन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। बिहार की प्रगति के लिए एनडीए परिवार मिलकर काम करेगा। मैं बिहार के कल्याण के लिए केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन देता हूं। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई दी और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का परिवार राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत बधाई। बिहार सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों को भी बधाई। राजग परिवार बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करेगा। बिहार के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से मैं आपको हरसंभव मदद का आश्वासन देता हूं।’’

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि हम बहुत खुश हैं, बिहार में बहुत अच्छी जीत एनडीए को मिली है। आज एक मजबूत सरकार ने जन्म लिया है, अगले 5 साल ये सरकार चलेगी और बिहार को आगे लेकर जाएगी। बिहार के नए कैबिनेट पर सीएम नीतीश ने कहा कि फिर ज़िम्मेदारी का निर्वहन करना है। एक नया मौका मिला है, हर बार कुछ न कुछ नया होता है।

शपथग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, देवेन्द्र फडणवीस, सुशील कुमार मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद थे । भाजपा कोटे से सात विधायकों और जनता दल (यू) कोटे से पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा ‘हम’ पार्टी से संतोष कुमार सुमन और वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस बार भाजपा से कई बड़े चेहरों को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला जिसमें सुशील कुमार मोदी, नंद किशोर यादव और प्रेम कुमार शामिल हैं।

वीआईपी पार्टी को चुनाव में चार सीटें मिलीं। बिहार में हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीटें मिलीं जिसमें नीतीश कुमार की जद(यू) को 43 जबकि भाजपा को जद(यू) से 31 सीट अधिक (74 सीट) हासिल हुईं।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनानरेंद्र मोदीनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जीतन राम मांझीमुकेश सहनीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos