लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar On Narendra Modi: 'पहले गायब हुए थे अब हमेशा आपके साथ रहेंगे', पीएम मोदी की तारीफ में बोले बिहार के सीएम नीतीश कुमार

By धीरज मिश्रा | Updated: March 2, 2024 15:53 IST

Nitish Kumar On Narendra Modi: बिहार दौरे पर पीएम मोदी पहुंचे और सीएम नीतीश कुमार ने उनकी जमकर तारीफ की। नीतीश ने कहा कि आप पहले आए थे तो हम गायब हो गए थे। अब फिर हम आपके साथ हैं अब आपको भरोसा दिलाते हैं कि इधर उधर होने वाले नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की तारीफ में नीतीश ने कही बड़ी बात नीतीश ने कहा पहले गायब हुए थे अब आपके साथ ही रहेंगेनीतीश ने कहा इस बार एनडीए 400 सीट पार

Nitish Kumar On Narendra Modi:बिहार दौरे पर पीएम मोदी पहुंचे और सीएम नीतीश कुमार ने उनकी जमकर तारीफ की। नीतीश ने कहा कि आप पहले आए थे तो हम गायब हो गए थे। अब फिर हम आपके साथ हैं अब आपको भरोसा दिलाते हैं कि इधर उधर होने वाले नहीं है। हम रहेंगे सिर्फ आपके साथ। आप लोग तो सब जानते हैं कि साल 2005 से एक साथ रहे एक साथ काम किया।

हम लोगों ने मिलकर कितना काम किया। पहले कुछ काम हुआ था, कोई पढ़ता-लिखता नहीं था। बहुत खुशी की बात है कि पीएम मोदी के द्वारा अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। बहुत खुशी की बात है कि हमारे यहां जो काम चल रहा है वह भी पीएम बहुत तेजी से करवाएंगे। और आपको मैं अभिवंदन करता हूं आप बिहार आए। मैं चाहूंगा कि आप बार बार बिहार आते रहे। नीतीश ने मोदी को विश्वास दिलाया कि इस बार 400 पार होकर रहेगा। बिहार की 40 लोकसभा सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी।

बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्य में 21,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

मालूम हो कि बिहार में नीतीश कुमार ने बीते माह पहले ही आरजेडी से गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। नीतीश ने बिहार में 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने बतौर डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। नीतीश जो एक वक्त पर मोदी पर निशाना साधते थे। वहीं, नीतीश पीएम मोदी के आगमन पर उनकी तारीफ करते रहे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीNitishwar Kumarबिहारबेगूसराय लोकसभा सीटजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम