लाइव न्यूज़ :

'प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नीतीश जी नहीं हैं', जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने स्पष्ट कहा

By रुस्तम राणा | Updated: September 2, 2022 15:20 IST

शुक्रवार को पार्टी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होने के सवाल पर कहा, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नीतीश जी नहीं हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- नीतीश कुमार सिर्फ विपक्ष को एकजुट कर रहे हैंउन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को पीएम उम्मीदवार बताने से किया इनकारकहा- सभी विपक्षी दल मिलकर तय करेंगे 2024 में कौन होगा विपक्ष का पीएम कैंडिडेट

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किए जाने की अटकलों के बीच उनकी पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) ने एक बड़ा बयान जारी कर कहा है कि 'वह पीएम बनने की दौड़ में नहीं हैं, वह सिर्फ विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं।"

शुक्रवार को पार्टी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होने के सवाल पर कहा, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नीतीश जी नहीं हैं। 

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व वाली सर्वशक्तिमान भाजपा के खिलाफ बिखरे विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी पार्टी का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। “नीतीश कुमार केवल भाजपा को चुनौती देने के लिए सभी मुख्यधारा के विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं।”

उन्होंने ने कहा कि सभी विपक्षी दल एक साथ बैठेंगे और तय करेंगे कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने के लिए उनके संयुक्त उम्मीदवार के रूप में किसे पेश किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार से जुड़ी तमाम अटकलों को 'शुद्ध कल्पना' करार दिया। 

बता दें कि यहां जनता दल यूनाइटेड के शीर्ष पदाधिकारी का बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बिहार दौरे के दौरान ने इस सवाल का सीधा जवाब देने से परहेज किया कि क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि पिछले माह ललन सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं। हालांकि तब भी उन्होंने नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार नहीं माना था।  

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूRajiv Ranjan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी