लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर से नीतीश कुमार की मीटिंग! मुलाकात हुई...क्या बात हुई, पत्रकारों ने पूछा सवाल तो ये बोल गए बिहार के सीएम

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2022 21:09 IST

नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर से मुलाकात में कोई खास बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने ये भी कहा कि जदयू में शामिल होने को लेकर कोई प्रस्ताव उनकी ओर से प्रशांत किशोर के सामने नहीं रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रशांत किशोर से मुलाकात के सवाल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आई प्रतिक्रिया।नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर से खुद पत्रकार पूछें कि क्या बातचीत हुई है।नीतीश ने साथ ही कहा कि अपनी ओर से उन्होंने प्रशांत किशोर को फिर जदयू में आने जैसी कोई बात नहीं रखी है।

पटना: प्रशांत किशोर से मुलाकात के सवाल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोई खास बातचीत नहीं हुई है। साथ आने के बात पर उन्होंने कहा कि उनसे ही पूछ लीजिए क्या बात हुई है? नीतीश ने कहा कि दरअसल पवन वर्मा ने एक बार फोन किया था कि वे मुझसे मिलना चाहते थे। पवन वर्मा मिलने के लिए तो उनसे बात हुई। बाद में पवन वर्मा ही प्रशांत किशोर को लेकर मेरे घर आये। उन्होंने कहा था कि आप ठीक काम किए हैं तो मुलाकात हुई। वे तो हमारे पुराने परिचित हैं। समान्य बातचीत हुई है। 

नीतीश कुमार ने कहा, 'किसी आदमी से मिलने में मुझे क्या दिक्कत है? अगर कोई आदमी हमसे कहेगा कि हम मिलेंगे तो हम उससे काहे नहीं मिलेंगे।' मीडिया ने सवाल पूछा कि क्या प्रशांत किशोर आपके साथ फिर से आयेंगे क्या? नीतीश ने कहा- 'हम आप लोगों से कहेंगे कि उन्हीं से बात कर लीजिये कि वे क्या चाहते हैं? मैंने अपनी ओर से ऐसी कोई बात उनके सामने नहीं रखी है।'

बेगूसराय में गोलीबारी पर नीतीश कुमार ने कही ये बात

बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को हुई गोलीबारी कांड पूरे देश में सुर्खियों में है। इस तरह की बिहार में पहली घटना है। हालांकि, गोलीबारी में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने इशारों-इशारों में इसके लिए भाजपा को भी कटघरे में घेर लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चीजें हो रही है, इससे तो साफ है कि जान बूझकर किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ने इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा, 'अब एक- एक बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी कुछ भी बोलना उचित नहीं है। लापरवाही बरतने पर 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है। मामले में जानकारी मिलते ही कल ही घटना की पूरी जानकारी ली। अब अलर्ट होकर मामले की जांच की जा रही है।' 

उन्होंने कहा कि पहले से ही लोगों को अलर्ट किया गया है लेकिन जो चीजें हो रही है। उससे साफ स्पष्ट है कि अलर्ट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमलोग अब और ज्यादा अलर्ट होकर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस को निर्देश दे दिया गया है कि इस मामले में सभी एंगलों से जांच की जाए।

सुधाकर सिंह के बयान पर उठ रहे सवाल

इन सबके बीच मंत्री सुधाकर सिंह के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने एक बयान दिया था। उनसे पूछा था कि हुआ क्या है? कैबिनेट की बैठक में जब उन्होंने कृषि मंत्री से ये पूछा कि वे क्या बयान दे रहे हैं तो वे बिना जवाब दिये बैठक से निकल गये। हालांकि, नीतीश ने ये मानने से इंकार कर दिया है कि बिहार सरकार के कृषि विभाग में सारे चोर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मामले की जांच के लिए बोल भी दिया था। 

उन्होंने कहा कि मैं खूद उस विभाग को देखता रहता हूं। अभी ही सूखे और बाढ को लेकर कई बार सर्वे भी किया। सरकार इसमें किसनों को मदद भी कर रही है। वैसे सुधाकर सिंह के मामले पर नीतीश कुमार की बेबसी का आलम ये है कि वे कह रहे हैं कि इस मामले को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव देखेंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार समाचारप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं