लाइव न्यूज़ :

'चली चलाई की बेला में नीतीश कुमार कर रहे हैं केवल झूठे वादे', बिहार CM के दलित कार्ड के बाद गरमाई सियासत

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2020 16:18 IST

बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि चली चलाई की बेला में नीतीश कुमार केवल झूठे वादे कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि सबको पता है कि चंद दिनों में बिहार के अंदर चुनाव की घोषणा हो जाएगी काम कुछ भी नहीं होना है.

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने दलित कार्ड खेलते हुए हत्या के बाद परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है मायावती और राजद नेता तेजस्वी यादव के बाद अब कांग्रेस ने भी नीतीश कुमार के इस घोषणा को लेकर हमला बोला है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलित कार्ड खेलते हुए हत्या के बाद परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की जो घोषणा की है, वह विरोधियों को रास नहीं आ रहा है. इसको लेकर बिहार की सियासत गर्मा गई है. बसपा प्रमुख मायावती और राजद नेता तेजस्वी यादव के बाद अब कांग्रेस ने भी नीतीश कुमार के इस घोषणा को लेकर हमला बोला है. कांग्रेस ने भी राजद के बाद नीतीश की इस घोषणा को चुनावी झुनझुना बता दिया है. बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि चली चलाई की बेला में नीतीश कुमार केवल झूठे वादे कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि सबको पता है कि चंद दिनों में बिहार के अंदर चुनाव की घोषणा हो जाएगी काम कुछ भी नहीं होना है. लेकिन नीतीश कुमार चुनावी शिगूफा के तौर पर दलित प्रेम का दिखावा कर रहे हैं. गोहिल ने कहा कि नीतीश कुमार 15 सालों से बिहार की सत्ता में रहे, लेकिन उन्होंने इस दिशा में कुछ भी नहीं किया. अब जब चुनाव सामने हैं तो वह इसे मुद्दा बनाकर चुनावी नैया पार कराने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब जो भी फैसला करना है, वह नई सरकार को करना है. गोहिल ने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कोई दिक्कत नहीं है. समय आने पर इसकी घोषणा हो जाएगी. मांझी के एनडीए में जाने के सवाल पर कहा कि वे मन बना चुके थे. जाने वाले को कौन रोक पाया है? उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है. सभी सहयोगी एकजुट हैं और पूरी मजबूती से एनडीए सरकार को उखाड फेंकने के लिए तत्पर हैं.

यहां बता दें कि आज एक पत्रकार वार्ता कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी नीतीश के इस फैसले को लेकर उनपर हमला किया. उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वह दलितों की हत्या का प्रमोशन कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने जो ऐलान किया है वह बताता है कि सरकार दलितों की हत्या चाहती है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से यह सीधा सवाल किया है कि अगर दलितों की हत्या के बाद उनके परिजनों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था की जा रही है तो सबलो और पिछडे समाज के लोगों के लिए यह सुविधा क्यों नहीं है?

टॅग्स :विधान सभा चुनाव २०२०बिहार विधान सभा चुनाव २०२०नीतीश कुमारमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी