लाइव न्यूज़ :

'राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर नीतीश कुमार तो खुश हैं', गिरिराज सिंह ने कसा तंज, जानिए क्यों कहा ऐसा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2023 16:43 IST

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि वह नाखून कटाकर शहीद बन रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार पर भी केंद्रीय मंत्री कटाक्ष किया और कहा कि वे राहुल की संसद सदस्यता रद्द होने से खुश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने कहा- नाखून कटाकर शहीद होना, ये कांग्रेस से सीखनी चाहिएराहुल गांधी को यह बात रास नहीं आ रही है कि चाय बेचने वाला कैसे देश का प्रधानमंत्री बन गया है: गिरिराज सिंहराहुल गांधी प्रकरण से नीतीश कुमार तो खुश हैं, सोच रहे होंगे कि अब मेरा मौका आ जाएगा: गिरिराज सिंह

पटना: राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद कांग्रेस ने रविवार को पूरे देश में 'संकल्प सत्याग्रह' किया। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि नाखून कटाकर शहीद होना, ये कांग्रेस से सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अहंकार में न्यायालय का अपमान किया है।

गिरिराज ने कहा कि कांग्रेस नेता सत्याग्रह इसलिए कर हैं कि पिछड़ों को गाली देने का अधिकार मिले। सिख दंगा के सबसे बड़े दोषी जगदीश टाइटलर ने दिल्ली में सत्याग्रह का नेतृत्व किया। गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बन गया है, यह राहुल गांधी को रास नहीं आ रहा है। राहुल गांधी को सावरकर बनने में कई जन्म लग जाएंगे।

'राहुल गांधी मामले पर खुश हैं नीतीश कुमार'

राहुल गांधी मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की चुप्पी पर गिरिराज सिंह ने कहा कि क्या कोई अपने पैर में खुद कुल्हाड़ी मारेगा? बल्कि इस पूरे प्रकरण से नीतीश कुमार तो खुश हैं। यह सोंच रहे हैं कि अब मेरा मौका आ जाएगा। यहां तो सब लोग इसी फिराक में हैं कि कब मेरा मौका आएगा। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अहंकार में ना रहे, वोट किसी पार्टी के पास नहीं होती है। वोट जनता के पास होती है। पिछड़े समाज को गाली देंगे और माफी भी नहीं मांगेंगे? क्या आप इतने बड़े शहंशाह हो गये है? राहुल गांधी के ट्विटर प्रोफाइल के बायो में  बदलाव पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले तो राहुल गांधी खुद कहा करते थे कि मैं दुर्भाग्यवश सांसद हूं। पहले खुद को अनफॉरचुनेट कह रहे थे और आज डिसक्वालिफाई एमपी बता रहे हैं। 

गिरिराज ने कहा कि जब दो-दो बार उन्हें माफी मांगने का मौका मिला तब राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी। राहुल गांधी यह मानते हैं कि नरेंद्र मोदी गरीब का बेटा है, पिछड़ों का बेटा है, जो प्रधानमंत्री नहीं बन सकता? तो यह उनकी भूल है। उन्हें यही बात रास नहीं आ रही है कि चाय बेचने वाला कैसे देश का प्रधानमंत्री है? 

'नाखून काट कर शहीद बन रहे हैं राहुल गांधी'

गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को सावरकर बनने में कई जन्म लेने होंगे। सावरकर को यदि जानना है तो जाकर सेलुलर जेल को देखकर आए कि सावरकर क्या थे? उन्होंने कहा जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि अगले साल उनकी सरकार बनेगी। उनलोगों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है। एक बार फिर से भाजपा के नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि लोगों को खुद समझ में आ रहा होगा कि राहुल गांधी किस तरह से राजनीति पूरे देश में कर रहे हैं? उनके मामले में भाजपा की ओर से किसी ने कोई बयान नहीं दिया था। उन्हें पता होना चाहिए कि वह नाखून कटाने पर शहीद बन रहे हैं।

टॅग्स :गिरिराज सिंहराहुल गांधीनीतीश कुमारबिहार समाचारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप