लाइव न्यूज़ :

बिहार में नीतीश सरकार ने शुरू की 'पोस्टर मुहिम', शराब पीते हुए पकड़े गए लोगों के घर पर चिपकाए जा रहे पोस्टर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2022 14:39 IST

बिहार में सरकार अब ऐसे लोगों के घरों पर पोस्टर चिपका रही जो शराब के नशे में या शराब पीते पकड़े गए हैं। अब तक शराब पीते पकड़े गये करीब 52,000 लोगों के दरवाजे पर पोस्टर चिपकाया जा रहा है।

Open in App

पटना: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद चोरी छिपे शराब पीते पकड़े गये लोगों के खिलाफ अब सरकार एक नई मुहिम चलाने जा रही है। इसमें शराबियों के दरवाजे पर पोस्टर चिपका कर यह बताया जायेगा कि अमुक व्यक्ति शराबी है। ऐसे में अब तक शराब पीते पकड़े गये करीब 52,000 लोगों के दरवाजे पर सरकार के द्वारा पोस्टर चिपकाया जा रहा है। 

इस तरह से नये कानून के तहत मद्य निषेध विभाग जुर्माना तो वसूल करेगी ही, साथ ही शराब पीते पकड़े गये लोगों के घर के बाहर दरवाजे पर चेतावनी भरी की पोस्टर भी चिपकाएगी।

बताया जाता है कि इस पोस्टर में साफ-साफ शब्दों में लिखा होगा कि ‘पहली बार शराब पीने के आरोप में पकड़े जाने के उपरांत जुर्माना देकर रिहा हुए हैं। इसी तरह दूसरी बार पीते हुए या नशे में पकड़े जाने पर एक वर्ष की सजा हो सकती है। अत: भविष्य में आपको सचेत रहने की सख्त हिदायत दी जाती है।’ 

मद्य निषेध विभाग की ओर से आदेश जारी होने के बाद राज्य के कई जिलों में शराब पीने के आरोप में पकड़े गए लोगों के घर उत्पाद विभाग ने चेतावनी वाला पोस्टर चिपकाने का काम शुरू कर दिया है। उत्पाद विभाग के अनुसार अप्रैल 2022 से अबतक करीब 52 हजार शराबी पकड़े गए हैं, जिनके घरों पर चेतावनी वाला पोस्टर चिपाकने का अभियान शुरू किया गया है। 

उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब चोरी-छिपे शराब पीने वाले सकते में हैं। शराब के साथ पकड़े जाने के बाद जुर्माना देकर छूट जा रहे हैं, जिसकी जानकारी आस-पड़ोस और रिश्तेदारों तक नहीं पहुंचती, लेकिन जब उत्पाद टीम घर पहुंचकर पोस्टर चिपका रही है तो आस-पड़ोस के साथ दूर के रिश्तेदार तक भी जानकारी पहुंच जाएगी। 

सहायक उत्पाद आयुक्त ने बताया कि वैसे लोग जो शराब के नशे में पहली बार पकड़े जा रहे हैं, उन्हें सख्त हिदायत दी जा रही है कि दूसरी बार में आप बच नहीं पाएंगे। दोबारा शराब पीते या पीए हुए पकड़े जाने पर एक साल की सजा हो सकती है। उन्होंने बताया कि अप्रैल-2022 के बाद जितने भी लोग शराब के नशे में पकड़े गए हैं, उनके दरवाजे पर चेतावनी की पोस्टर चिपकाया जा रहा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?