लाइव न्यूज़ :

भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जुटे नीतीश कुमार जाएंगे ओडिशा, नवीन पटनायक से मिलने की तैयारी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2023 16:19 IST

नीतीश कुमार 5 मई को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की कोशिश में नीतीश कुमार।नीतीश कुमार 5 मई को ओडिशा जाकर नवीन पटनायक से मुलाकात कर सकते हैं।नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल जाकर ममता बनर्जी से मुलाकात की थी, दिल्ली में राहुल गांधी और खड़गे से भी मिल चुके हैं।

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अब वह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करने जाने की तैयारी में जुटे हैं। नीतीश कुमार के 5 मई को ओडिशा जाने की चर्चा है। हालांकि तारीख को लेकर न तो मुख्यमंत्री सचिवालय और न पार्टी के लोग ही पुष्टि कर रहे हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने फोन पर नवीन पटनायक से बातचीत की है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 मई को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले नीतीश कुमार ने कोलकाता जा कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उसके बाद लखनऊ जा कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।

उससे पहले दिल्ली में उन्होंने तीन दलों के नेताओं से मुलाकात की थी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और फिर वाम दलों के नेता सीताराम येचुरी और डी. राजा शामिल हैं। 

नीतीश अब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अपने पाले में लाने का प्रयास करेंगे। हालांकि नवीन पटनायक की बात करें तो वह लंबे समय से प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी पार्टी बीजद कई दशकों से वहां सत्ता में हैं, साथ ही प्रदेश की राजनीति में नवीन पटनायक की गहरी पैठ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बीजद के किले में गहरी सेंधमारी की थी। लेकिन इसके बाद भी भाजपा और बीजद के बीच कभी भी सत्ता को लेकर लड़ाई देखने को नहीं मिली। 

ऐसे में नीतीश कुमार के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री को अपने पक्ष में करना बाकि राज्यों की तुलना में थोड़ा मुश्किल नजर आता है। जहां बाकी पार्टियां प्रधानमंत्री के विरोध में नजर आते हैं, वहीं नवीन पटनायक के प्रधानमंत्री मोदी से रिश्ते भी काफी बेहतर रहे हैं। इसके अलावा एक बड़ा फैक्टर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी हो सकती हैं। राष्ट्रपति मूल रूप से ओडिशा की हैं। पिछले साल जब उन्हें राष्ट्रपति घोषित किया गया तो नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की थी।

टॅग्स :नीतीश कुमारलोकसभा चुनाव 2024बिहार समाचारनवीन पटनायकओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील