लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar Controversy: "सीएम पद से इस्तीफा दें, मन की गंदगी घर तक रखें", सांसद नवनीत राणा ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 9, 2023 13:59 IST

अमरावती से लोकसभा की सांसद नवनीत राणा ने नीतीश विवाद में बेहद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो अब मुख्यमंत्री पद के काबिल नहीं रह गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमरावती से लोकसभा की सांसद नवनीत राणा ने नीतीश विवाद में दी बेहद तीखी प्रतिक्रियावे मुख्यमंत्री पद के काबिल नहीं रह गये हैं, इसलिए उन्हें तुरंत पद छोड़ देना चाहिएनवनीत राणा ने कहा कि अपने मन की सारी गंदगी अपने घर तक ही सीमित रखें और इस्तीफा दें

मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती से लोकसभा की सांसद नवनीत राणा ने नीतीश विवाद में बेहद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो अब मुख्यमंत्री पद के काबिल नहीं रह गये हैं, इसलिए उन्हें तुरंत पद छोड़ देना चाहिए।

समाचार एजेंसी एएनआई के बात करते हुए सांसद नवनीत राणा ने कहा, "आपको बिहार की महिलाओं को न्याय दिलाने की बात करनी चाहिए। अपने मन की सारी गंदगी अपने घर तक ही सीमित रखें। हमें आपकी माफी नहीं चाहिए, आपको अपना इस्तीफा देना चाहिए।"

बीते मंगलवार को बिहार विधानसभा में जाति जनगणना पर बहस के दौरान सीएम नीतीश ने राज्य में जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए लड़कियों की शिक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए अजीब टिप्पणी की।

इसके बाद शुरू हुए भाजपा के तीखे हमलों को देखते हुए नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा में की गई अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांग ली। नीतीश ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैं माफी मांगता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं।"

जन्म नियंत्रण पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अपमानजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान "शर्मनाक, निंदनीय और विभत्स" है।

भाजपा नेता ने कहा, "नीतीश कुमार बहुत वरिष्ठ नेता हैं और उनका बयान शर्मनाक, निंदनीय और विभत्स है। यह महिलाओं के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं की निम्न मानसिकता को दर्शाता है।"

टॅग्स :नवनीत राणानीतीश कुमारBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो