लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार बनाये जा सकते हैं इंडिया गठबंधन के संयोजक, विपक्षी नेताओं की इस हफ्ते होगी वर्चुअल बैठक: सूत्र

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 3, 2024 13:57 IST

विपक्षी गठबंधन इंडिया में जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक पद देने के लिए सहमति बन सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी गठबंधन इंडिया में संयोजक पद के लिए नीतीश कुमार के नाम पर बन सकती है सहमति इस संबंध में नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बीच पटना में हुई गंभीर चर्चाइसके अलावा नीतीश ने इस बारे में स्वंय शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी बात की

नई दिल्ली/पटना: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 'इंडिया' गठबंधन की छतरी तले इकट्ठा हुए विपक्षी दलों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष नीतीश कुमार को संयोजक पद देने के लिए सहमति बन सकती है।

समाचार बेवसाइट इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जदयू नेता नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन इंडिया का संयोजक बनाये जाने की संभावना प्रबल होती जा रही हैं। सूत्रों ने कहा कि नीतीश को संयोजक बनाये जाने के फैसले का समर्थन करने के लिए इसी सप्ताह विपक्षी दलों की एक वर्चुअल मीटिंग भी हो सकती है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा इस प्रस्तावित नियुक्ति पर बीते मंगलवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से गंभीर चर्चा हुई।

सूत्रों ने कहा कि इस मामले में इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगियों से भी सलाह ली गई है और उन्हें विश्वास में लिया गया है। नीतीश कुमार ने स्वंय कल इस बारे में शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से बात की है।

यही नहीं सूत्रों की ओर से दावा किया गया है कि गठबंधन के एक अन्य प्रमुख सदस्य और दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक नियुक्त किये जाने पर विचार के लिए अपना समर्थन दिया है।

मालूम हो कि बीते 19 दिसंबर को विपक्षी गठबंधन इंडिया की चौथी बैठक देश की राजधानी दिल्ली में हुई थी। जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित किया था।

इसके लावा विपक्ष की उस बैठक में सीटों के बंटवारे, संयुक्त अभियान की रूपरेखा और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने की रणनीति जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई थी।

टॅग्स :नीतीश कुमारकांग्रेसजेडीयूलालू प्रसाद यादवआरजेडीशिव सेनाउद्धव ठाकरेमल्लिकार्जुन खड़गेअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो