लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश ने गृह विभाग अपने पास रखा, तेजस्वी नए स्वास्थ्य मंत्री, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग का बंटवारा, यहां देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 16, 2022 15:19 IST

राष्ट्रीय जनता दल के तेजप्रताप यादव एवं आलोक मेहता, जनता दल (यूनाइटेड) के विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र यादव तथा कांग्रेस नेता आफाक आलम सहित कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।विधायकों को पांच-पांच के समूह में शपथ दिलाई गई।राजद नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं रामानंद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली।

पटनाः बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभागों का बंटवारा भी कर दिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास रखा है। 

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, विजय कुमार चौधरी को वित्त, राजद नेता तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री पद दिया गया है। राजद कोटे के 16 विधायक मंत्री बनाए गए हैं। जदयू के 11 विधायक मंत्री बनाए गए हैं। कांग्रेस के 2, हम और निर्दलीय के 1-1 मंत्री बनाए गए है।

राष्ट्रीय जनता दल के तेजप्रताप यादव एवं आलोक मेहता, जनता दल (यूनाइटेड) के विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र यादव तथा कांग्रेस नेता आफाक आलम सहित कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल फागू चौहान ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायकों को पांच-पांच के समूह में शपथ दिलाई गई।

मुख्यमंत्री नीतीश क॒मार के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी एवं निर्वाचन विभाग हैं वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, नगर विकास एवं आवास तथा ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के विजय कुमार चौधरी को वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य, बिजेन्द्र प्रसाद यादव को ऊर्जा एवं योजना विकास विभाग, अशोक चौधरी को भवन निर्माण, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, लेसी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, मदन सहनी को समाज कल्याण, संजय कुमार झा को जल संसाधन एवं सूचना एवं जन-संपर्क, शीला कुमारी को परिवहन, सुनील कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, जयन्त राज को लघु जल संसाधन, मोहम्मद जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, आलोक कुमार मेहता को राजस्व एवं भूमि सुधार, सुरेन्द्र प्रसाद यादव को सहकारिता, रामानन्द यादव को खान एवं भूतत्व, कुमार सर्वजीत को पर्यटन, ललित कुमार यादव को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, समीर कुमार महासेठ को उद्योग, चन्द्र शेखर को शिक्षा, अनिता देवी को पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण, जितेन्द्र कमार राय को कला, संस्कृति एवं युवा, सुधाकर सिंह को कृषि दिया है।

कार्तिक कुमार को विधि, शमीम अहमद को गन्ना उद्योग, शाहनवाज को आपदा प्रबंधन, सुरेन्द्र राम को श्रम संसाधन एवं मोहम्मद इसराईल मंसूरी को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कांग्रेस से मत्री बनाए गए मोहम्मद आफाक आलम को पशु एवं मत्स्य संसाधन तथा मुरारी प्रसाद गौतम को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से मंत्री बने संतोष कुमार सुमन को अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग तथा मंत्री बनाए गए निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए