लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार का मंत्रिमंडल विस्तारः चुनाव से पहले साधा जातीय समीकरण, कैबिनेट में इन नए चेहरों को मिली जगह

By विकास कुमार | Updated: June 2, 2019 12:07 IST

नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार को देखा जाये तो इसमें सभी जातीय समीकरणों को साधने का भरसक प्रयास किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देअशोक चौधरी बिहार में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. श्याम रजक नीतीश कुमार की सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं.नीरज फिलहाल विधान पार्षद हैं और भूमिहार समुदाय से आते हैं.

नीतीश कुमार ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया जिसमें कुल 8 नेताओं को जदयू कोटे से मंत्री बनाया गया है. इनमें नरेंद्र नारायण यादव, श्याम रजक, अशोक चौधरी, बीमा भारती, संजय झा, रामसेवक सिंह, नीरज कुमार और लक्ष्मेश्वर राय के नाम शामिल हैं. बीते दिनों मोदी कैबिनेट में नहीं शामिल होने का फैसला लेकर नीतीश कुमार ने सबको चौंका दिया था. नीतीश कुमार ने भी मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के किसी सदस्य को जगह नहीं दी है. विधानसभा चुनाव 2020 में होने हैं और इससे पहले नीतीश ने जातीय समीकरण को साधने का भरसक प्रयास किया है. 

नीतीश के करीबी हैं नीरज कुमार 

नीरज कुमार जदयू के प्रवक्ता रह चुके हैं. इन्हें नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है. नीरज फिलहाल विधान पार्षद हैं और भूमिहार समुदाय से आते हैं. एक अनुमान के मुताबिक, बिहार में भूमिहार 6 प्रतिशत हैं. चुनावी समीकरण के हिसाब से देखें तो भूमिहार बीजेपी के परंपरागत वोटबैंक माने जाते हैं लेकिन चुनाव से पहले नीतीश भी भूमिहारों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं. मोदी कैबिनेट में शामिल होने के लिए जदयू की तरफ से एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना था वो थे ललन सिंह. 

मुंगेर से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी को हरा कर सांसद का चुनाव जीते हैं और बिहार में भूमिहारों के बड़े नेता माने जाते हैं. लेकिन जदयू के ज्यादा डिमांड के कारण और बीजेपी की ना से स्थिति विपरीत हो गई. ऐसा कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार मोदी मंत्रिमडल के जरिये विधानसभा चुनाव के जातीय समीकरण को साधना चाहते थे. 

कोर वोटबैंक को साधने का प्रयास 

श्याम रजक नीतीश कुमार की सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं. खाद्य आपूर्ति मंत्री और उर्जा मंत्री का प्रभार संभाल चुके हैं. श्याम रजक फुलवारीशरीफ से विधायक चुन कर विधानसभा पहुंचते रहे हैं. फिलहाल जदयू के राष्ट्रीय सचिव हैं. श्याम रजक धोबी समुदाय से आते हैं जो बिहार में ईबीसी के तहत आता है. इसे अत्यंत पिछड़ा वर्ग कहा जाता है जो नीतीश कुमार का कोर वोटबैंक माना जाता है. 

 

अशोक चौधरी बिहार में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. कांग्रेस से जदयू में शामिल होने के बाद इन्हें भी विधान पार्षद बनाया गया था. अशोक दलित समुदाय से आते हैं. अगर नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार को देखा जाये तो इसमें सभी जातीय समीकरणों को साधने का भरसक प्रयास किया गया है. 

चुनाव पूर्व सभी वर्गों के नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. 

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूनरेंद्र मोदीसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट