लाइव न्यूज़ :

बिहार: लालू यादव के दबाव के आगे बेबस हुए नीतीश, नहीं कर पा रहे हैं मंत्रिमंडल का विस्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 23, 2023 14:58 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों की बेंगलुरु में आयोजित बैठक से लौटकर मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाह रहे थे लेकिन लालू यादव की पार्टी राजद के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों महागठबंधन की भीतरी सियासत से नाखुश चल रहे हैंनीतीश कांग्रेस के दबाव के बावजूद भी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे हैंनीतीश कुमार लालू यादव और राजद के दबाव के आगे कोई निर्णय नही ले पा रहे हैं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों भले ही खुद को सहज दिखाने का प्रयास कर रहे हों, लेकिन चर्चा है कि वह महागठबंधन सरकार में असहज महसूस कर रहे हैं। शायद यही कारण है कि कांग्रेस के दबाव के बावजूद भी वह मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं।

कुछ दिन पहले यह बात निकलकर सामने आई थी कि बेंगलुरू की बैठक से लौटकर आने के बाद नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। लेकिन वह संभावना अभी तक धरातल पर उतरती हुई नहीं दिखाई दे रही है।

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार राजद के दबाव के आगे कोई निर्णय नही ले पा रहे हैं। राजद की ओर से भी उनके कार्यक्रमों को यथासंभव बायकाट किया जाने लगा है। अभी पिछले ही दिनों राजगीर में मलमास मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाग लिया। जबकि पर्यटन विभाग के मंत्री होते हुए भी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उस कार्यक्रम से दूरी बना ली थी।

पटना में रहने के बावजूद तेजस्वी यादव सीएम नीतीश के उस कार्यक्रम में भाग लेने नही गए। जबकि कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से किया गया था।

इसके साथ ही चर्चा है कि मंत्रिमंडल के विस्तार में भी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के दबाव के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खासे परेशान हैं। सूत्रों की मानें तो लालू यादव फिर से सुधाकर सिंह को मंत्री बनाने का दबाव दे रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुधाकर सिंह के नाम पर सहमत नही हैं, क्योंकि मंत्री पद पर रहते हुए सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

सुधाकर सिंह द्वारा जलील किए जाने से नाराज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव से कहकर उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के लिए बाध्य कर दिया था। ऐसे में नीतीश कुमार दोबारा उन्हें मंत्रिमंडल में लेना नही चाह रहे हैं। इसके साथ ही लालू यादव चाहते हैं कि सुनील कुमार सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करा दिया जाए। लेकिन नीतीश के लिए वह भी कठीन है।

बताया जा रहा है कि अभी पिछले दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से सुनील सिंह ने नीतीश कुमार को देश में सबसे ज्यादा अविश्वनीय नेता घोषित करवा चुके हैं। इसको लेकर दोनों के बीच झड़प भी हो गई थी। इसके साथ ही कई और ऐसे मामले हैं, जिसको लेकर नीतीश कुमार राजद की नजर में खटकने लगे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार के लिए साथ चलना मुश्किल हो रहा है। लेकिन विकल्प के अभाव में लालू के साथ रहना उनकी मजबूरी हो गई है।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवआरजेडीकांग्रेसजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?