लाइव न्यूज़ :

बिहार: शराब-तंबाकू के बाद अब खैनी पर लगेगा बैन, नीतीश सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

By भारती द्विवेदी | Updated: June 9, 2018 11:01 IST

नीतीश सरकार फूड एंड सेफ्टी एक्ट के तहत खैनी पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 जून:  बिहार में शराबबंदी और गुटाखा पर बैन लगाने के बाद नीतीश सरकार नशा के खिलाफ एक और बड़ा फैसला लेने जा रही हैं। बिहार में अब खैनी भी पर बैन लगने जा रहा है। खैनी बैन करने को लेकर नीतीश सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। खबरों की माने तो बिहार सरकार की तरफ से प्रधान सचिव संजय कुमार (स्वास्थ्य) ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि बिहार में हर पांचवा आदमी खैनी खाता है।

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि खैनी को फूड एंड सेफ्टी के तहत लाया जाए। अगर खैनी को एफएसएसएआई द्वारा खाद्य उत्पाद में अधिसूचित कर दिया जाए तो सरकार स्वास्थ्य के मापदंडों पर इस बैन कर सकती है।

प्रधान सचिव संजय कुमार बताया हैं कि बिहार में तंबाकू बैन होने के बाद इसकी खपत में गिरावट हुई है। बिहार में तंबाकू की खपत पिछले सात साल में 53 प्रतिशत से घटकर 25 प्रतिशत हो गई है। बता दें कि अब भी 25.9 फीसदी लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। 25 फीसदी में से 23.7 फीसदी लोग चबाने वाले तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं। बिहार में 20.4 फीसदी लोग तंबाकू का इस्तेमाल खैनी के रूप में करते हैं। 

साल 2014 में नीतीश कुमार गुटाखा पर बैन लगाया था। इसके बाद साल 2016 में पूर्णरुप से  शराबबंदी का फैसला लिया था। जो कि उसी साल दो अक्टूबर (बापू की जयंती) पर लागू हो गया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नितीश कुमारबिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी