लाइव न्यूज़ :

बिहार में विभिन्न कांडों को लेकर चर्चित रहे आनंद मोहन को नीतीश सरकार मानती है शालीन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2023 17:27 IST

सहरसा सदर थाने के थानाध्यक्ष सूर्यकांत चौबे ने दो कैदियों रोशन कुमार सिंह और सुमित कुमार के जख्मी होने की पुष्टि करते हुए कहा था कि घायल कैदियों ने पुलिस को दिए बयान में आनंद मोहन पर पिटाई करने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार में आनंद मोहन की रिहाई पर सरकार ने सफाई दी है कि उनके अच्छे आचरण को देखते हुए उन्हें रिहा किया गया हैहालांकि सच तो यह है कि आनंद मोहन 40 से ज्यादा आपराधिक मामलों के आरोपी रहे हैंयही नहीं न्यायिक हिरासत में जेल में रहते हुए भी उनपर बेहद संगीन आरोप लगे थे

पटना: बिहार में आनंद मोहन की रिहाई पर सरकार ने सफाई दी है कि उनके अच्छे आचरण को देखते हुए उन्हें रिहा किया गया है। जबकि सच्चाई यह है कि आनंद मोहन 40 से ज्यादा आपराधिक मामलों के आरोपी रहे हैं। यही नहीं न्यायिक हिरासत में जेल में रहते हुए भी उनपर बेहद संगीन आरोप लगे थे। इन आरोपों में पटना के तत्कालीन एसएसपी के साथ हाथापाई, जेल में बंदी को मारने-पीटने, जेल में अवैध रूप से चार मोबाइल रखने, कोर्ट में पेशी के बहाने ऐश करने जैसे कई मामले शामिल हैं।

यह सब वाकये तब हुए जब आनंद मोहन जेल में थे। लेकिन बिहार सरकार का दावा है कि जेल में रहते हुए आनंद मोहन का आचरण इतना अच्छा था कि उन्हें रिहा कर दिया गया। बिहार के जेल प्रशासन और पुलिस का रिकार्ड बताता है कि आनंद मोहन पर जेल में रहते हुए कई कारनामों को अंजाम देने का आरोप लगा। सरकार को आनंद मोहन से भी आशंका रही कि वे जेल में रहकर भी विधि व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं। लिहाजा उनका जेल ट्रांसफर भी किया गया। 

वर्ष 2006 में सहरसा जेल में बंद आनंद मोहन को देहरादून के केस में पेश होने के लिए वहां भेजा गया था। देहरादून से ट्रेन से लौटे आनंद मोहन को पटना रेलवे स्टेशन से उतर कर सीधे सहरसा जेल जाना था। लेकिन आनंद मोहन ने पटना रेलवे स्टेशन के पास एक होटल बुक करा लिया। इसकी जानकारी पटना के तत्कालीन एसएसपी कुंदन कृष्णन को लगी तो वे खुद छापेमारी करने पहुंच गए। आनंद मोहन ने पटना के एसएसपी पर ही हाथ चला दिया। 

इस वाकये के बाद आनंद मोहन को गिरफ्तार कर पटना के कोतवाली थाने में लाया गया और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं, 17 अप्रैल 2014 में सहरसा जेल में उत्पात के बाद जेल प्रशासन को स्थिति संभालने के लिए पगली घंटी बजानी पड़ी थी। भारी संख्या में पुलिस बल बुलाकर स्थिति संभालनी पड़ी। पुलिस ने पाया कि दो बंदियों रोशन कुमार सिंह और सुमित कुमार को बर्बर तरीके से पीटा गया। 

सहरसा सदर थाने के थानाध्यक्ष सूर्यकांत चौबे ने दो कैदियों रोशन कुमार सिंह और सुमित कुमार के जख्मी होने की पुष्टि करते हुए कहा था कि घायल कैदियों ने पुलिस को दिए बयान में आनंद मोहन पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। जख्मियों के बयान पर आनंद मोहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद 23 अक्टूबर 2021 में सहरसा जेल के तत्कालीन अधीक्षक सुरेश चौधरी ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि आनंद मोहन के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किया गया। 

डीएम और एसपी के निर्देश पर सहरसा जेल में छापेमारी हुई थी, जिसमें ये मोबाइल बरामद किये गये। इसके बाद जेल अधीक्षक ने आनंद मोहन के खिलाफ चोरी छिपे और छलपूर्वक मोबाइल रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार सरकार को ही सहरसा जेल में बंद आनंद मोहन से खतरा था। लिहाजा आनंद मोहन को सहरसा जेल से भागलपुर स्पेशल सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। ऐसे कई उदाहरण हैं, जो आनंद मोहन के साथ चर्चित रहे  हैं, बावजूद इसके सरकार उन्हें बेहद शालीन कैदी मानती है।

 

टॅग्स :आनंद मोहन सिंहनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप