लाइव न्यूज़ :

यूपी के फूलपुर से चुनाव लड़ने की संभावना से नीतीश ने किया इनकार, कहा- तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाना है

By एस पी सिन्हा | Updated: September 20, 2022 21:02 IST

फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ने की चर्चा पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हैरानी जताई और कहा कि सब बेकार की बात है, हमारा इससे कोई मतलब नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने कहा- मेरी सिर्फ एक ही इच्छा है कि सभी विपक्षी दल एकजुट होंकहा - सभी विपक्षी दल एकजुट होंगे तो 2024 में बहुत बड़ी सफलता मिलेगी

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फूलपुर से चुनाव लड़ने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ने की चर्चा पर उन्होंने हैरानी जताई और कहा कि सब बेकार की बात है, हमारा इससे कोई मतलब नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी सिर्फ एक ही इच्छा है कि सभी विपक्षी दल एकजुट हों। सभी एकजुट होंगे तो 2024 में बहुत बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने तेजस्वी यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनको आगे बढ़ाना है, हमको अपने लिए कुछ नहीं करना है। 

मंगलवार को नीतीश कुमार से मीडिया वालों ने सवाल किया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं अपने के लिए कुछ नहीं कर रहा हूं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी की ओर इशार करते हुए कहा कि मैं इन लोगों के लिए ही काम कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की सत्ता मे बने रहने के लिए भाजपा समाज में टकराव पैदा करने की कोशिश कर रही है। 

हिंदू मुस्लिम के बीच विवाद पैदा करके अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश की जा रही है। इसलिए देश के हित के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मेरी कोई इच्छा नहीं है, मेरी इच्छा सिर्फ देश के लिए है। मुख्यमंत्री बार-बार इस बात का भरोसा दिलाते रहे कि उन्हें खुद के लिए कुछ नहीं करना है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि हमको नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए काम करना है। मुझे अपने लिए कोई च्वाइस नहीं हैं, समर्थक लोग ऐसे ही बोलते रहते हैं। मेरी सिर्फ और सिर्फ एक की च्वाइस है कि सभी एकजुट होकर लड़ें ताकि देश में फिलहाल जो स्थित है उसे बदला जा सके।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण