लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने यूपीएससी परीक्षा में टॉप करने पर शुभम कुमार को बधाई दी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:25 IST

Open in App

पटना, 24 सितंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में राज्य के शुभम कुमार के शीर्ष रैंक हासिल करने पर प्रसन्नता जाहिर की।

कटिहार जिले के निवासी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बंबई के पूर्व छात्र शुभम कुमार ने पहली बार 2019 में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उस समय उन्होंने 290वां रैंक हासिल किया था और उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) आवंटित हुआ था। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात शुभम ने प्रतिष्ठित परीक्षा में अपने दूसरे प्रयास में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर बिहार के शुभम कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है।’’

मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास आयुक्त, 1987 बैच के आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी का भी जिक्र किया जिन्होंने पूर्व में परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए