लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने नेपाल एवं गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्रों भारी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा

By भाषा | Updated: June 15, 2021 23:04 IST

Open in App

पटना, 15 जून बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पड़ोसी देश नेपाल और गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों से हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर इस मामले को लेकर आज हुई ऑनलाइन बैठक में नीतीश ने मूसलाधार बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुये आपदा प्रबंधन विभाग, जल संसाधन विभाग एवं सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पूरी तरह सचेत रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार, भारी बारिश होने की आशंका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तटबंधों के निकट रहने वाले लोगों तक लाउडस्पीकर के जरिये यह जानकारी पहुंचायी जाए ताकि जरुरत पड़ने पर लोगों को वहां से आसानी से बाहर निकाला जा सके। उन्होंने जल संसाधन विभाग को अपने सभी अभियंताओं को मौके पर मौजूद और सचेत रहने तथा तटबंधों की सुरक्षा की निगरानी करने का निर्देश देने को कहा।

बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने बताया कि नेपाल एवं गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गंडक नदी के जलश्राव (डिस्चार्ज) एवं नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि होने का अनुमान है और इसे लेकर विभाग पूरी तरह मुस्तैद है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलों में पहले से प्रतिनियुक्त केन्द्र एवं राज्य के आपदा मोचन बलों (एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ) की टीमों को भी पूरी तरह सचेत रहने का निर्देश दिया कि ताकि किसी भी प्रतिकूल स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

बैठक में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस तथा पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण एवं गोपालगंज के जिलाधिकारी जुड़े हुए थे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार, बुधवार 16 जून की सुबह तक राज्य में गंडक नदी के अधिकांश जलग्रहण क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा होने एवं बागमती-अधवारा समूह के नदियों के अधिकांश जलग्रहण क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने तथा अन्य नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की से सधारण वर्षा होने की सम्भावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!