लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नितिन गडकरी के कार्यालय को एक दिन में मिले दो धमकी भरे कॉल, मामले की जांच जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 14, 2023 14:57 IST

नागपुर पुलिस ने शनिवार को बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय को दो धमकी भरे कॉल मिले।

Open in App
ठळक मुद्देधमकी भरे कॉल सुबह 11:30 बजे और 11:40 बजे कार्यालय को मिले।मामले की जांच चल रही है।

नागपुर: नागपुर पुलिस ने कहा कि महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय को शनिवार को दो धमकी भरे कॉल मिले। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि धमकी भरे कॉल सुबह 11:30 बजे और 11:40 बजे कार्यालय को मिले। मामले की जांच चल रही है।

बता दें कि इससे पहले ग्रेटर नोएडा में वाहन प्रदर्शनी-2023 में अपने संबोधन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा था कि भारत अगले पांच साल में दुनिया का वाहन विनिर्माण केंद्र बन सकता है, लेकिन इसके लिए वाहन कंपनियों को सड़क हादसों में मृत्यु दर कम करने के लिए सुरक्षा संबंधी खूबियां (फीचर) बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने जोर देकर ये भी कहा था कि सरकार का लक्ष्य 2024 के अंत तक सड़क हादसों में 50 प्रतिशत तक कमी लाने का है। उन्होंने वाहन उद्योग से सड़क सुरक्षा के मामले में स्वत: कार्रवाई करने के लिए कहा क्योंकि 'सरकार इसे अनिवार्य नहीं करना चाहती' है। 

गडकरी ने कहा था, "जहां तक विनिर्माण की बात है, तो हम भारतीय वाहन उद्योग को दुनिया में सबसे ऊपर ले जाना चाहते हैं लेकिन जब सड़क हादसों की बात आती है, तो हमारा लक्ष्य 2024 के अंत तक इनमें 50 प्रतिशत कमी लाने का है।" उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में 18-34 वर्ष आयुवर्ग के युवा लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क ढांचे में सुधार के साथ वाहनों की रफ्तार भी बढ़ गई है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नितिन गडकरीमहाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?