लाइव न्यूज़ :

'विजय माल्‍या को चोर' वाले बयान पर गडकरी की सफाई, बोले- 'मेरे बयान को गलत समझा गया'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 14, 2018 18:57 IST

लंदन की एक अदालत ने इसी सप्ताह माल्या के प्रत्यर्पण का आदेश दिया है। इससे सरकार के भगोड़े कारोबारी को वापस लाने के प्रयास में एक बड़ी सफलता मिली है।

Open in App

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'विजय माल्याजी' को चोर कहना अनुचित है' इस बयान पर सफाई दी है। नितिन गडकरी ने कहा कि उनके भाषण को तोड़-मोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को मीडिया द्वारा गलत समझा गया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, मैंने कहा था कि अगर विजय माल्‍या ने कुछ गलत किया है तो उन पर जांच चल रही है और वो जांच भी सही दिशा में चल रही है। मैंने यह भी था कि उनका (विजय माल्‍या) 40 साल का प्राइम अकाउंट था और 41वें साल में बिगड़ गया, तो बिजनेस में अप-डाउन होते हैं। मेरे दोनों ही बयानों को गलत तरीके से समझा गया।"

बता दें कि नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा था कि एक बार कर्ज नहीं चुका पाने वाले 'विजय माल्याजी' को चोर कहना अनुचित है। उन्होंने कहा कि संकट से जूझ रहे उद्योगपति का चार दशक तक ठीक समय पर कर्ज चुकाने का रिकॉर्ड रहा है। जिसके बाद उनके इस बयान की काफी आलोचना की गई। 

गडकरी ने हालांकि, स्पष्ट किया कि उनका माल्या के साथ किसी तरह का कारोबारी लेनदेन नहीं है। हाल ही में ब्रिटेन की एक अदालत ने माल्या को भारत को सौंपने का निर्देश दिया है। माल्या पर कथित रूप से 9,000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी तथा मनी लांड्रिंग का आरोप है। 

गडकरी ने यहां टाइम्स ग्रुप के आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘40 साल माल्या नियमित भुगतान करता रहा था, ब्याज भर रहा था। 40 साल बाद जब वो एविएशन में गया... उसके बाद वो अड़चन में आया तो वो एकदम से चोर हो गया? जो पचास साल ब्याज भरता है वो ठीक है, पर एक बार वो डिफॉल्ट हो गया...तो तुरंत सब फ्रॉड हो गया? ये मानसिकता ठीक नहीं।’’ गौरतलब है कि लंदन की एक अदालत ने इसी सप्ताह माल्या के प्रत्यर्पण का आदेश दिया है। इससे सरकार के भगोड़े कारोबारी को वापस लाने के प्रयास में एक बड़ी सफलता मिली है।

टॅग्स :नितिन गडकरीविजय माल्याभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील