लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी की तबीयत सिलीगुड़ी में मंच पर अचानक बिगड़ी, शुगर लेवल हो गया था कम, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: November 17, 2022 15:12 IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। वे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

Open in App

सिलीगुड़ी: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम के लिए पहुंचे गडकरी मंच पर असहज महसूस करने लगे थे।

इसके बाद उन्हें तत्काल शुरुआती इलाज दिया गया। मंच से नीचे उतरने के बाद उनकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री का ब्लड शुगर लेवल कम हो गया है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार उन्हें सेलाइन चढ़ाना शुरू कर दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री मंच पर ही बीमार महसूस कर रहे थे। इसलिए कार्यक्रम को तुरंत रोक दिया गया। गडकरी इसके बाद ग्रीन रूम में आराम करने चले गए हालांकि उनकी स्थिति सुधरी नहीं और उन्हें ज्यादा बेचैनी महसूस होने लगी थी।

कुछ देर बाद बाद में दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिस्टा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर कार से अपने घर के लिए रवाना हुए। केंद्रीय मंत्री के इलाज की व्यवस्था उनके माटीगाड़ा स्थित आवास पर की जाएगी। उनके साथ डॉक्टर भी हैं। सिलीगुड़ी में समारोह के बाद नितिन गडकरी को डालखोला भी जाना था। सूत्रों के मुताबिक अब यह कार्यक्रम रद्द किया जा सकता है। गडकरी अब सीधे सिलीगुड़ी से दिल्ली लौट सकते हैं।

1,206 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की रखी आधारशिला

इससे पहले गडकरी ने सिलीगुड़ी में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं की कुल लागत 1,206 करोड़ रुपये है। इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में उत्तर बंगाल में अवसंरचना विकास की अहम भूमिका है। 

उन्होंने कहा, 'इन परियोजनाओं पर काम दिसंबर में शुरू होगा। क्षेत्र में 5.12 किलोमीटर लंबी छह लेन की सड़क, 3.6 किलोमीटर लंबी चार लेन की सड़क और 3.7 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड शामिल है।' 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'इन परियोजनाओं से संपर्क बेहतर होगा और दार्जिलिंग, सिक्किम तथा भूटान जाने वाले लोगों का समय बचेगा।' इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि तिस्ता नदी पर 1,100 करोड़ रुपये की लागत से एक पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई अन्य अवसंरचना परियोजनाओं पर भी मंथन चल रहा है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :नितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो