लाइव न्यूज़ :

"2013 में लोकसभा में एक बड़ी घटना हुई थी...", भाजपा ने निशिकांत दुबे का साझा किया वीडियो, सोनिया गांधी को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 21, 2023 08:54 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने सदन में बोलते हुए साल 2013 में लोकसभा में पेश हुए एससी/एसटी आरक्षण विधेयक की याद दिलाई और कहा कि उस दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी सदन की कार्रवाही के दौरान बेहद उत्तेजित हो गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सदन में सोनिया गांधी और कांग्रेस पर बोला तीखा हमलासांसद दुबे ने 2013 में लोकसभा में पेश हुए एससी/एसटी आरक्षण विधेयक के वक्त हुई घटना का जिक्र कियाउन्होंने आरोप लगाया कि उस वक्त सोनिया गांधी ने बिल का विरोध कर रहे सपा सांसद का कॉलर पकड़ा था

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर हुई बहस में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस पार्टी पर बेहद तीखा हमला बोला है।

दुबे ने सदन में बोलते हुए साल 2013 में लोकसभा में पेश हुए एससी/एसटी आरक्षण विधेयक की याद दिलाई और कहा कि उस दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी सदन की कार्रवाही के दौरान बेहद उत्तेजित हो गई थीं और उन्होंने कथिततौर पर सदन में तानाशाही दिखाते हुए एक सदस्य का कॉलर पकड़ने का प्रयास किया था।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार, निशिकांत दुबे ने साल 2012 में लोकसभा में हुई कथित घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी सदन में कांग्रेस नेता वी नारायणसामी एससी/एसटी के लिए प्रमोशनल कोटा पर बिल पेश कर रहे थे और बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के तत्कालीन सांसद यशवीर सिंह ने बिल उनके हाथ से छीन लिया था और उसे फाड़ दिया था।

दुबे ने कहा, "हम सभी गवाह रहे हैं कि इसी संसद में मैडम सोनिया गांधी जी सबसे पहले सांसद यशवीर सिंह का कॉलर पकड़ने आई थीं।" उन्होंने कहा, "उस समय मैंने सोनिया गांधी जी से कहा था कि आप हमारी तानाशाह नहीं हैं, आप यहां की रानी नहीं हैं, सदन में अपनी बात मनवाने के लिए आप हिंसा का सहारा नहीं ले सकती हैं।"

इस टिप्पणी के साथ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे में मौजूदा विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर कटाक्ष करते हुए कहा, "उस समय मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि अगर सदन में भाजपा के सांसद न होते तो समाजवादी पार्टी के सांसद यशवीर सिंह बच नहीं पाते। सोनिया जी, आपने और कांग्रेस ने सांसदों को मारने की कोशिश की थी।"

वहीं, अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से निशिकांत दुबे का इसी मुद्दे को लेकर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो साझा करते हुए भाजपा ने लिखा, "2013 में लोकसभा में एक बड़ी घटना हुई थी। कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी ने समाजवादी पार्टी के दलित सांसद यशवीर सिंह की कॉलर पकड़ ली और उनके दरबारियों ने यशवीर सिंह के साथ हाथापाई शुरू कर दी।"

भाजपा ने आगे लिखा, "स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने भी कहा था कि अगर भाजपा बीच-बचाव न करती तो इस घटना में उनके सांसद को शारीरिक क्षति पहुंच सकती थी! लोकसभा में सांसद निशिकांत दुबे द्वारा याद दिलाई गई इस घटना से कांग्रेस तो फिर से बेनकाब हुई ही है, 'इंडिया' गठबंधन में उनके साथ खड़ी सपा का भी दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है।"

टॅग्स :सोनिया गाँधीBharatiya Janata Partyसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण