लाइव न्यूज़ :

अगले साल के विधानसभा चुनाव में निषाद समाज भाजपा को हरा देगा : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: November 28, 2021 12:04 IST

Open in App

लखनऊ, 28 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के एक बयान पर रविवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की दलित और महिला विरोधी सोच उनके प्रवक्‍ताओं के मुंह पर आ ही जाती है।

उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को निषाद समाज चुनाव हरा देगा।

सपा प्रमुख यादव ने एक ट्वीट में कहा, “भाजपा की दलित और महिला विरोधी सोच उनके प्रवक्‍ताओं के मुंह पर आ ही जाती है। स्वर्गीय फूलन देवी जी के खिलाफ अपशब्द बोलकर भाजपा प्रवक्ता ने संपूर्ण निषाद समाज का घोर अपमान करने की कोशिश की परंतु सपा के प्रवक्ता ने उनकी बोलती बंद कर दी।''

यादव ने अपने ट्वीट में एक चैनल की बहस का वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी मिर्जापुर से दो बार समाजवादी पार्टी की सांसद रहीं फूलन देवी को डकैत कहते सुने जा रहे हैं और उनके विरोध में सपा प्रवक्ता इसे महिलाओं का अपमान बता रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए