लाइव न्यूज़ :

जैश कमांडर निसार अहमद तांत्रे का खुलासा, पुलवामा हमले के बारे में उसे पहले से थी जानकारी

By विनीत कुमार | Updated: April 9, 2019 09:44 IST

जैश के किसी कमांडर की ओर से यह पहली पुष्टि है कि पुलवामा हमला इस संगठन के सरगना के निर्देश पर किया गया था और मुदस्सिर खान ने इसे अंजाम दिया।

Open in App

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर निसार अहमद तांत्रे ने खुलासा किया है कि उसे 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बारे में पहले से पता था। रिपोर्ट्स के अनुसार हमले के मुख्य साजिशकर्ता मुदस्सिर खान ने उसे इस हमले में शामिल होने के लिए कहा था। निसार अहमद से पूछताछ में जुटे एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। निसार अहमद को कुछ दिन पहले ही यूएई से भारत लाया गया है।

इस तरह जैश के किसी कमांडर की ओर से यह पहली पुष्टि है कि पुलवामा हमला इस संगठन के सरगना के निर्देश पर किया गया था और मुदस्सिर खान ने इसे अंजाम दिया। अब तक भारतीय एजेंसियां कुछ खुफिया जानकारी और जैश के कुछ निचले स्तर के आतंकियों की पूछताछ पर निर्भर थीं। निसार मारे गए जैश आतंकी नूर अहमद तांत्रे का भाई है, जो इस साल फरवरी में भारत से भाग गया था।

इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उसका कश्मीर घाटी में जैश कैडर्स पर अच्छा-खासा प्रभाव है, खासकर 30 दिसंबर 2017 को लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हमले की योजना बनाने के बाद उसका ये प्रभाव और बढ़ गया था। निसार अहमद ने पूछताछ में बताया कि मुदस्सिर खान सोशल मीडिया एप के जरिए बात करता था और उसने उसे फरवरी के मध्य में पुलवामा में किसी काफिले पर भारी विस्फोट से हमले की बात बताई थी।

इसके बाद खान ने निसार अहमद से इस हमले को अंजाम देने के लिए मदद भी मांगी थी। एक एनआईए अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि निसार अहमद घाटी में जैश का सीनियर कमांडर था और उसकी मौजूदगी से ऑपरेशन को अंजाम देने वाले आतंकी प्रेरित होते थे।

हालांकि, निसार अहमद ने पुलवामा हमले में शामिल होने से इनकार किया है। इस घटना में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। इसके बाद भारत और पाकिस्तान की सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतमसूद अजहर का दावा 1,000 से ज़्यादा सुसाइड बॉम्बर तैयार, उनका मकसद भारत में घुसपैठ करके शहादत पाना, ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई

भारतDelhi Car Blast: भारत ने पाकिस्तान या जैश-ए-मोहम्मद का नाम क्यों नहीं लिया?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?