लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी के तट के पास से गुजरा ‘निवार’, कमजोर होकर भीषण चक्रवात में हुआ तब्दील

By भाषा | Updated: November 26, 2020 08:53 IST

Open in App

चेन्नई, 26 नवम्बर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि बेहद भीषण चक्रवाती तूफान ‘निवार’ पुडुचेरी के तट के पास से गुजरा और यह कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।

इससे पहले आईएमडी ने कहा था कि पुडुचेरी के पास तट से गुजरते समय तूफान की गति 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जो बढ़कर 145 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘ बेहद भीषण चक्रवाती तूफान ‘निवार’ 25 नवम्बर रात साढ़े 11 बजे से 26 नवम्बर तड़के ढाई बजे पुडुचेरी के पास एक तट से गुजरा।’’

एक अन्य ट्वीट में उसने कहा, ‘‘ बेहद भीषण चक्रवाती तूफान ‘निवार’ , कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।’’

इस बीच , तमिलनाडु और पुडुचेरी के अधिकारियों ने तूफान से पैदा होने वाली स्थितियों से निपटने के लिए पहले ही कई एहतियाती कदम उठाए हैं। तूफान की वजह से कई क्षेत्रों में भारी बारिश भी हुई है।

तटीय इलाकों से एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और एहतियाती तौर पर बिजली भी काट दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए