लाइव न्यूज़ :

निर्मला सीतारमण ने किया राजनाथ सिंह का बचाव, कहा- 'राफेल की रक्षा' के लिये नींबू लगाना भारतीय संस्कृति का हिस्सा

By भाषा | Updated: October 11, 2019 19:57 IST

निर्मला सीतारमण ने एक ‍वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान का भी बचाव किया जिसमें मोदी अंधविश्वास में लिप्त लोगों का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। राफेल पूजा के बाद ट्विटर पर "नींबू-मिर्ची" अंधविश्वास का मजाक उड़ाते मोदी का एक पुराना भाषण साझा किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने किया शस्त्र पूजा के लिए राजनाथ सिंह का बचावसीतारमण ने कहा- हो सकता है कि आपको यह मंजूर न हो लेकिन जिनका विश्वास है वो करते हैं, इस देश में इसका महत्व है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राफेल की पूजा के लिये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बचाव करते हुए कहा कि यह अंधविश्वास नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। सिंह ने मंगलवार को विजयदशमी के अवसर पर फ्रांस में नए विमान में ‘‘शस्त्र पूजा’’ की थी। दो सीट वाले राफेल जेट में उड़ान भरने से पहले रक्षा मंत्री ने विमान पर ‘ओम’ लिखा, फूल चढ़ाया, नारियल फोड़ा और उसके पहियों के नीचे नींबू रखे थे।

इसे लेकर सीतारमण ने कहा, "इसमें गलत क्या है? हम दृढ़ता से मानते हैं कि इस तरह के निर्णय लेने और देश को लाभ पहुंचाने में सक्षम होने के लिए आपके पास ताकत होनी चाहिए।"

सीतारमण ने पुणे में पत्रकारों से कहा, "हो सकता है कि आपको यह मंजूर न हो। हो सकता है कि आप सोचें कि यह अंधविश्वास है, कोई बात नहीं। जिनका विश्वास है वो करते हैं, इस देश में इसका महत्व है और मुझे लगता है कि उन्होंने (सिंह) बिल्कुल ठीक किया।"

उन्होंने सिंह के कार्य को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए कहा कि भारत में प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप में ऐसा करता है। सीतारमण ने कहा कि पूर्ववर्ती रक्षा मंत्री और उनकी पत्नी ने अपने विश्वास के अनुसार अनुष्ठान करके नौसेना के जहाजों का शुभारंभ किया था। मंत्री ने कहा, "भारत में उस समय, हम में से कितने लोग अंधविश्वास को लेकर चिंतित थे? क्या हम चिंतित थे?"

सीतारमण ने एक ‍वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान का भी बचाव किया जिसमें मोदी अंधविश्वास में लिप्त लोगों का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। राफेल पूजा के बाद ट्विटर पर "नींबू-मिर्ची" अंधविश्वास का मजाक उड़ाते मोदी का एक पुराना भाषण साझा किया जा रहा है।

मोदी ने अगस्त 2017 में दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन मेट्रो के उद्घाटन के मौके पर कहा था, "आपने कार के ऊपर नींबू-मिर्च और पता नहीं क्या क्या...ये लोग देश को क्या प्रेरणा देंगे? ऐसी अंध श्रद्धा में जीने वाले लोग सार्वजनिक जीवन का बहुत अहित करते हैं। मोदी एक मुख्यमंत्री द्वारा उनकी नई कार पर "नींबू और मिर्च" रखने का जिक्र कर रहे थे, हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया था।"

इस पर सीतारमण ने कहा, मोदी भी (विश्वास और अंधविश्वास पर उनके विचारों को लेकर) सही थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने विज्ञान या वैज्ञानिक विकास को "त्यागा" नहीं है।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणराफेल सौदाराजनाथ सिंहनरेंद्र मोदीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत