लाइव न्यूज़ :

बजट के बाद सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- 'बजट में 10 साल का लक्ष्य, बेहतर भारत बनाने की कोशिश'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 15:07 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट-2019 पेश करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा ,''पिछले 5 वर्षों में हमारी सरकार ने गरीब, शोषित और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठाये हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, इस बजट में आर्थिक जगत के रिफॉर्म भी हैं। आम नागरिक के लिए ईज ऑफ लिविंग भी है और साथ ही गांव और गरीब का कल्याण भी है।वित्त मंत्री ने कहा, हम ट्रांजैक्शन के खिलाफ नहीं हैं, कैश के खिलाफ हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2019 पेश कर दिया। बजट-2019 में  गांव, गरीब, किसान के साथ-साथ अर्थव्यस्था को गति देने पर जोर दिया गया है। बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीतरमण ने कहा, ग्रामीण इलाके के लिए बजट में खास ध्यान रखा गया है। शहरी इलाकों के लिए भी बजट में की योजनाओं की घोषणा की गई है। निमर्ला सीतारमण ने कहा कि ये बजट देश के आने वाले 10 सालों को ध्यान में रख कर पेश किया गया है। 

निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, बजट में बैंकों के मुश्किल हालात पर ध्यान दिया गया है। NDFC की समस्या पर भी ध्यान दिया गया है। एससी-एसटी और गरीबों की कल्याण की योजनाओं पर राशि बढ़ाई गई है। 

वित्त मंत्री ने कहा, हमने बजट के जरिए एक बेहतर भारत बनाने की कोशिश की है। बजट में 10 साल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण भारत, शहरी भारत और युवाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। इसके अलावा समाज के सभी वर्गों को भी बजट में समाहित करने की कोशिश की गई है।  

वित्त मंत्री ने कहा, बजट में बहुत तोहफा है। हर साल बैंक अकाउंट से एक करोड़ निकालने की जरूरत क्या होगी? हम ट्रांजैक्शन के खिलाफ नहीं हैं, कैश के खिलाफ हैं। 

 बजट 2019 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्या कहा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट-2019 पेश करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा ,''पिछले 5 वर्षों में हमारी सरकार ने गरीब, शोषित और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठाये हैं। अब अगले 5 वर्षों में यही इमवारमेंट उन्हें देश के विकास का पावर हाउस बनाएगा।''

पीएम मोदी ने कहा, ''आज लोगों के जीवन में नई आकांक्षाएं और अपेक्षाएं हैं। ये बजट देश को विश्वास दे रहा है कि इन्हें पूरा किया जा रहा है। ये विश्वास दे रहा है कि दिशा सही है, प्रोसेस ठीक है, गति सही है इसलिए लक्ष्य तक पहुंचना तय है।''

पीएम मोदी ने कहा, इस बजट में आर्थिक जगत के रिफॉर्म भी हैं। आम नागरिक के लिए ईज ऑफ लिविंग भी है और साथ ही गांव और गरीब का कल्याण भी है। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणबजट 2019नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप