लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के 'मैं सावरकर नहीं हूं' बयान पर निर्मला सीतारमण का पलटवार, कहा- वह राफेल के आरोपों और RSS के खिलाफ गलत बयानबाजी के लिए माफी मांग चुके हैं

By रुस्तम राणा | Updated: April 6, 2023 15:30 IST

केंद्रीय मंत्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 2019 में राफेल के आरोपों में जब राहुल गांधी ने बयान दिए तब उन्हें सर्वोच्च न्यायालय में माफी मांगनी पड़ी। उससे पहले RSS के खिलाफ जब गलत बयान देने पर लिखित माफीनामा देना पड़ा। आज आप (राहुल गांधी) बोलते हैं मैं गांधी हूं सावरकर नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने कहा, 2019 में राफेल के आरोपों में जब राहुल गांधी ने बयान दिए तब उन्हें SC में माफी मांगनी पड़ीआगे कहा- उससे पहले RSS के खिलाफ जब गलत बयान देने पर लिखित माफीनामा देना पड़ाअडानी विवाद पर बीजेपी नेता ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सतारूढ़ भाजपा राहुल गांधी के वीर सावरकर के खिलाफ बयानबाजी को हथियार बनाकर कांग्रेस नेता पर हमले कर रही है। गुरुवार को बंगलुरु में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। 

केंद्रीय मंत्री वित्त मंत्री ने कहा, 2019 में राफेल के आरोपों में जब राहुल गांधी ने बयान दिए तब उन्हें सर्वोच्च न्यायालय में माफी मांगनी पड़ी। उससे पहले RSS के खिलाफ जब गलत बयान देने पर लिखित माफीनामा देना पड़ा। आज आप (राहुल गांधी) बोलते हैं मैं गांधी हूं सावरकर नहीं। क्या उन्हें याद है कि उन्होंने माफी मांगी थी?

उन्होंने राहुल गांधी के क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा देने के आरोप में कहा, यदि कोई क्रोनी कैपिटलिज्म हो रहा है, तो यह कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों में हो रहा है, और राहुल गांधी इसके बारे में एक शब्द भी नहीं बोलेंगे...।" 

वहीं समूचे विपक्ष को अडानी विवाद पर आड़े हाथों लेते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे ऐसे मुद्दे उठाते हैं कि सभी को पास ले आए। ममता बनर्जी खुद अडानी का स्वागत करती हैं। आप हमसे सवाल करें हमें परवाह नहीं है। हमारे पास कुछ छुपाने के लिए नहीं है। 

वहीं चीनी आक्रामकता पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने चीनियों को अरुणाचल प्रदेश में आने से रोक दिया है। हमारे कार्य इसके लिए बोलते हैं। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणराहुल गांधीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत