लाइव न्यूज़ :

Union Budget 2019 Live Streaming : निर्मला सीतारमण के पिटारे में क्या है खास, यहां देखें बजट का सीधा प्रसारण

By स्वाति सिंह | Updated: July 5, 2019 10:36 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट से हर वर्ग के लोगों को आस है। शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार शुक्रवार (5 जुलाई ) को आम बजट 2019-20 पेश करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अभिभाषण देंगीं। यह बजट संसद में बजट पेश किया जाएगा। भारत में यह पहली बार है बतौर पूर्णकालिक वित्त मंत्री कोई महिला आम बजट पेश करने जा रही है। लोकसभा में आम बजट पर चर्चा 8 जुलाई को हो सकती है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगी। अगर आप भी बजट को लाइव देखना चाहते हैं तो लोकसभा टीवी पर देख सकते हैं। ऑनलाइन दर्शक यहां पूरा बजट भाषण देख सकते हैं।

बजट किसी भी सरकार के कामकाज के लिए सबसे अहम होता है। सरकार अपने प्रस्ताव पर बिना संसद की मंजूरी लिये एक पैसे खर्च नहीं कर सकती। साथ ही बजट सरकार की भविष्य की योजनाओं की भी एक तस्वीर सामने रखती है।

बजट-2019 से क्या है उम्मीदें

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के बजट में इस बार राजकोषीय घाटे को काबू में रखने के साथ आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन को गति देने पर जोर रह सकता है।

साथ ही राजकोषीय स्थिति मजबूत करने के लिये कर दायरा बढ़ाने और अनुपालन बेहतर करने के इरादे से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वालों पर 40 प्रतिशत की एक नई दर से कर लगाया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिये महत्वपूर्ण आयकर के मोर्चे पर कर स्लैब में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

2019-20 के अंतरिम बजट में 5 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट देने की घोषणा की गयी थी। फिलहाल 2.5 लाख रुपये से 5 लाख रुपये की आय पर 5 प्रतिशत, 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक की आय पर 20 प्रतिशत और 10 लाख रुपये से ऊपर आय पर कर की दर 30 प्रतिशत है।

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी ने 75 वादों से लैस एक संकल्प पत्र जारी किया था। उम्मीद है कि मोदी सरकार इस बजट में संकल्प पत्र के कुछ वादों को पूरा करने की ओर कदम बढ़ा सकती है।

टॅग्स :संसद बजट सत्रबजट 2019बजटनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील