लाइव न्यूज़ :

NIRF Rankings 2022: IISc बेंगलुरु भारत की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी, JNU दूसरे स्थान पर, दिल्ली विश्वविद्यालय फिर टॉप-10 से बाहर

By विनीत कुमार | Updated: July 15, 2022 14:52 IST

शिक्षा मंत्रालय की ओर से एनआईआरएफ रैंकिंग-2022 को जारी कर दिया गया है। इस साल सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में IISc बैंगलोर टॉप पर है। दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) दूसरे स्थान पर है। 

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ रैंकिंग-2022) की लिस्ट शिक्षा मंत्रालय ने जारी की।सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में IISc बैंगलोर टॉप पर है, आईआईएम अहमदाबाद भारत का सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूल।दिल्ली स्थित एम्स देश का सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेजों में आईआईटी मद्रास शीर्ष पर।

नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ रैंकिंग-2022) की लिस्ट जारी कर दी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रैंकिंग की ये लिस्ट जारी की। जारी रैंकिंग के अनुसार इस साल के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में IISc बैंगलोर टॉप पर है। वहीं, दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार फिर दूसरे स्थान पर है। जेएनयू लगातार चार साल से इस स्थान पर काबिज है।

जामिया मिलिया इस्लामिया तीसरे स्थान पर है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 को आधिकारिक वेबसाइट - nirfindia.org पर भी जारी किया गया है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय इस साल नीचे खिसकर छठे स्थान पर आ गया है। चौथे स्थान पर पश्चिम बंगाल का जाधवपुर यूनिवर्सिटी है जबकि पांचवें पायदान पर कोयंबटूर का अमृता विश्व विद्यापीठम है।

इसके अलावा आईआईएम अहमदाबाद भारत का सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूल का दर्जा मिला है। इसके बाद आईआईएम बैंगलोर और फिर आईआईएम कलकत्ता क्रमश: दूसरे तथा तीसरे स्थान पर हैं। कॉलेजों में मिरांडा हाउस सर्वश्रेष्ठ कॉलेज जबकि हिंदू कॉलेज दूसरे स्थान पर है और प्रेसीडेंसी कॉलेज तीसरे स्थान पर है।

मेडिकल कॉलेजों में नई दिल्ली स्थित एम्स को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। रैंकिंग में चेन्नई का सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज सर्वश्रेष्ठ डेंटल कॉलेज है। वहीं, इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रैंकिंग में आईआईटी मद्रास शीर्ष पर है। आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे क्रमश: दूसरे तथा तीसरे स्थान पर हैं। 

दिल्ली विश्वविद्यालय टॉप-10 से बाहर

दिल्ली विश्वविद्यालय इस साल एक बार फिर शीर्ष-10 की रैंकिंग में जगह बनाने से चूक गया है। डीयू भारत के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक होने के बावजूद अभी तक शीर्ष 10 की सूची में जगह नहीं बना पाया है। 2021 में DU 12वें और 2020 में DU 11वें स्थान पर था।

विश्वविद्यालय के लिए एनआईआरएफ रैंकिंग पांच मानकों पर विश्वविद्यालयों को आंकने के बाद जारी की जाती है। इसमें शिक्षण और सीखना, अनुसंधान और व्यावसायिक अभ्यास, स्नातक परिणाम, आउटरीच और समावेशिता और परसेप्शन के आधार पर विश्वविद्यालयों के लिए रैंक तय की जाती है।

टॅग्स :शिक्षा मंत्रालयJawaharlal Nehru Universityदिल्ली विश्वविद्यालयDelhi university
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

भारतशिक्षा में सुधार के लिए बेहद जरूरी है भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक

भारतBihar: विश्वविद्यालयों में प्रोफेसरों की कमी के शिक्षा पर लगा ग्रहण, शिक्षकों के लगभग 4000 पद खाली  

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"