लाइव न्यूज़ :

निर्भया रेप केसः बक्सर जेल में तैयार की गई रस्सियां तिहाड़ जेल भेजी गईं, इन्हीं से दोषियों को दी जाएगी फांसी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2019 05:49 IST

निर्भया कांड: बक्‍सर जेल के अधीक्षक विजय अरोडा ने बताया कि मनीला रस्सी के नाम से मशहूर फांसी के लिए रस्सी को तैयार करने के लिए बक्सर केंद्रीय कारा को निर्देश मिला था. उन्‍होंने बताया कि जेल में रस्सियों का निर्माण किया गया. बताया जा रहा है कि बक्‍सर जेल से फांसी की 10 रस्सियां तिहाड़ जेल भेजी जा चुकी हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्‍ली में हुए निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने के लिए बिहार के बक्‍सर जेल में तैयार की गईं 10 रस्सियां तिहाड़ जेल भेज दी गईं हैं. कोर्ट से ब्‍लैक या डेथ वारंट जारी होने के बाद चारों दोषियों को विशेष रूप से तैयार की गईं इन रस्सियों से फांसी दे दी जाएगी.

दिल्‍ली में हुए निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने के लिए बिहार के बक्‍सर जेल में तैयार की गईं 10 रस्सियां तिहाड़ जेल भेज दी गईं हैं. कोर्ट से ब्‍लैक या डेथ वारंट जारी होने के बाद चारों दोषियों को विशेष रूप से तैयार की गईं इन रस्सियों से फांसी दे दी जाएगी.

बक्‍सर जेल के अधीक्षक विजय अरोडा ने बताया कि मनीला रस्सी के नाम से मशहूर फांसी के लिए रस्सी को तैयार करने के लिए बक्सर केंद्रीय कारा को निर्देश मिला था. उन्‍होंने बताया कि जेल में रस्सियों का निर्माण किया गया. बताया जा रहा है कि बक्‍सर जेल से फांसी की 10 रस्सियां तिहाड़ जेल भेजी जा चुकी हैं. 

यहां बता दें कि देश में केवल बक्सर जेल में ही फांसी देने वाली खास रस्सी तैयार होती है. यहीं बनी रस्सी से आतंकी कसाब व अफजल गुरु को भी फांसी पर लटकाया गया था. देश में आजादी के पहले से अबतक जितनी फांसी दी गई, उनमें बक्सर जेल में बनी मनीला रस्सी का ही इस्तेमाल हुआ है. 

1844 ई. में अंग्रेज शासकों द्वारा बक्‍सर केंद्रीय कारा में मौत का फंदा तैयार करने की फैक्ट्री लगाई गई थी. इससे पहले यह रस्सी फिलीपिंस के मनीला जेल में बनती थी, इसलिए इसे मनीला रस्सी भी कहा जाता है. देश में जब-जब मौत का फरमान जारी होता है, केंद्रीय कारा, बक्सर के कैदी ही मौत का फंदा तैयार करते हैं. इसे खास किस्म के धागों से तैयार किया जाता है. 

यहां उल्लेखनीय है कि निर्भया कांड ने देश को दुनियाभर में शर्मसार कर दिया था. उस रात दिल्‍ली की सडक पर एक बस में अपने दोस्‍त के साथ घर जा रही एक युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म कर हैवानियत की गई थी, फिर दोनों को सर्द रात में मरने के लिए सड़क किनारे फेंक दिया गया था. बाद में इलाज के दौरान निर्भया की मौत हो गई थी. 

लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अब यह मामला अपने अंजाम तक पहुंचता दिख रहा है. सामूहिक दुष्‍कर्म व हत्‍या के इस मामले में दोषी मुकेश, पवन शर्मा, अक्षय ठाकुर और विनय शर्मा को फांसी देने की तैयारी हो रही है. सात साल पहले हुए इस जघन्य कांड में न्याय को आखिरी मुकाम तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है. दोषी करार चारों गुनाहगारों को बक्सर जेल में बने फंदे पर लटकाया जाएगा.

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस