लाइव न्यूज़ :

निर्भया केसः पिता बोले, चाहे जितने भी कानूनी दांवपेंच अपना लें वह फांसी के तख्ते से बच नहीं पाएंगे

By भाषा | Updated: January 16, 2020 19:23 IST

निर्भया के पिता का बयान ऐसे समय आया है जब दिल्ली की एक अदालत ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को गुरुवार को निर्देश दिया कि वे निर्भया गैंगरेप मामले में दोषी करार दिए गए चारों कैदियों को मृत्युदंड दिए जाने की स्थिति पर शुक्रवार तक रिपोर्ट सौंप दें।

Open in App
ठळक मुद्देइसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने जेल अधिकारियों को निर्देश जारी किये।निर्भया के पिता ने कहा कि आगे की कार्रवाई पर अदालत शुक्रवार को फैसला करेगी।

निर्भया के पिता ने गुरुवार को कहा कि निर्भया के दोषी चाहे जितने भी कानूनी दांवपेंच अपना लें वह फांसी के तख्ते से बच नहीं पाएंगे।

निर्भया के पिता का बयान ऐसे समय आया है जब दिल्ली की एक अदालत ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को गुरुवार को निर्देश दिया कि वे निर्भया गैंगरेप मामले में दोषी करार दिए गए चारों कैदियों को मृत्युदंड दिए जाने की स्थिति पर शुक्रवार तक रिपोर्ट सौंप दें। एक दोषी द्वारा दया याचिका दायर करने के बाद 22 जनवरी को दोषियों को मृत्युदंड देने के मुद्दे पर जेल अधिकारियों ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखा था।

इसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने जेल अधिकारियों को निर्देश जारी किये। निर्भया के पिता ने कहा कि आगे की कार्रवाई पर अदालत शुक्रवार को फैसला करेगी। उन्होंने कहा, “हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है।

पीड़िता के परिवार के लिए कोई कानून नहीं है लेकिन दोषियों के लिए कानूनी प्रावधान उपलब्ध हैं इसीलिए समस्याएं पैदा हो रही हैं।” हालांकि उन्होंने कहा कि वे निराश नहीं हैं और न्याय के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। निर्भया के पिता ने कहा, “न्याय दूर नहीं है और उनकी (दोषियों की) फांसी दूर नहीं है। उन्हें फांसी के लिए तैयार रहना चाहिए। देर भले हो लेकिन उन्हें फांसी होगी।” 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्लीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील