लाइव न्यूज़ :

Nirbhaya Case: पिता बोले- देखते हैं आगे क्या होता है, लेकिन यकीन है कि न्याय होगा

By भाषा | Updated: March 4, 2020 15:16 IST

निर्भया के पिता ने कहा, ‘‘ उसके (पवन गुप्ता) पास बस एक विकल्प बचा है... दया याचिका ठुकराए जाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख करना, बाकी सब ये इस प्रक्रिया से गुजर चुके हैं। देखते हैं आगे क्या होता है, लेकिन हमें यकीन है कि न्याय होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति मामले के अन्य तीन दोषियों की दया याचिका पहले ही खारिज की चुके हैं। हमें उम्मीद है कि दोषियों को इस महीने फांसी हो जाएगी और लंबे इंतजार के बाद आखिरकार न्याय होगा।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 2012 निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले के दोषी पवन कुमान गुप्ता की दया याचिका ठुकराने के बाद पीड़िता निर्भया के पिता ने दोषियों को इस महीने फांसी दिए जाने की उम्मीद जतायी है।

निर्भया के पिता ने कहा, ‘‘ उसके (पवन गुप्ता) पास बस एक विकल्प बचा है... दया याचिका ठुकराए जाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख करना, बाकी सब ये इस प्रक्रिया से गुजर चुके हैं। देखते हैं आगे क्या होता है, लेकिन हमें यकीन है कि न्याय होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि दोषियों को इस महीने फांसी हो जाएगी और लंबे इंतजार के बाद आखिरकार न्याय होगा।’’ गौरतलब है कि 16 दिसम्बर 2012 को दक्षिणी दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा से सामूहिक बलात्कार किया गया था। निर्भया की सिंगापुर के अस्पताल माउंट एलिजाबेथ में इलाज के दौरान 29 दिसम्बर को मौत हो गई थी।

राष्ट्रपति मामले के अन्य तीन दोषियों की दया याचिका पहले ही खारिज की चुके हैं। वहीं एक दोषी राम सिंह ने जेल में आत्महत्या कर ली थी और एक नाबालिग को सजा पूरी करने के बाद सुधार गृह से रिहा कर दिया गया था। 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्ली क्राइमदिल्लीदिल्ली गैंगरेपरामनाथ कोविंदसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील