लाइव न्यूज़ :

PNB घोटालाः देश छोड़ भागा नीरव मोदी, विदेश मंत्रालय ने कहा-हमें कोई जानकारी नहीं, वो कहां है

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 16, 2018 19:07 IST

सीबीआई में पीएनबी ने मुंबई दक्षिण मुंबई स्थित अपनी शाखाओं से करीब 280 करोड़ रुपये की जालसाजी की शिकायत की थी, लेकिन इसी हफ्ते बैंक ने कहा कि ये घोटाला करीब 11300 करोड़ रुपये का हो सकता है।

Open in App

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज होने से पहले ही देश छोड़ दिया। इस मामले पर शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा 'वो (नीरव मोदी) जिस देश में हैं वहीं रहेंगे, पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद वो कहीं नहीं जा सकते।'

उन्होंने कहा 'मैं विश्वास से कह सकता हूं कि नीरव मोदी हमारे किसी भी अधिकारी के संपर्क में नहीं हैं और हम स्पष्ट रूप से बताते हैं कि उनके स्थान के बारे में जानकारी नहीं है।'

दरअसल, सीबीआई में पीएनबी ने मुंबई दक्षिण मुंबई स्थित अपनी शाखाओं से करीब 280 करोड़ रुपये की जालसाजी की शिकायत की थी, लेकिन इसी हफ्ते बैंक ने कहा कि ये घोटाला करीब 11300 करोड़ रुपये का हो सकता है। इस घोटाले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी,  मेहुल चौकसी एवं अन्य के खिलाप एफआईआर दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ेंः PNB घोटालाः जानिए कौन है नीरव मोदी, FIR दर्ज होने से पहले छोड़ दिया देश

वहीं गुरुवार से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नीरव मोदी के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रहा है। शुक्रवार को ईडी ने जयपुर के तीन डायमंड ठिकानों पर छापा मारे हैं। इस छापेमारी को ईडी की तीन अलग-अलग टीमों ने अंजाम दिया है। इन तीन ठिकानों में दो सीतापुर इंडस्ट्रियल एरिया में हैं। इसके साथ ही देश के अलग-अलग शहरों में नीरव मोदी के 20 ठिकानों पर छापा पड़ चुका है।   

इनमें कई महंगे हीरे और, सोना और रत्न सहित कई ज्वैलरी शामिल है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मालमे में गुरुवार को ईडी ने देश में 10-12 जगहों और साथ ही अरबपति ज्वैलरी डिजाइन नीरव मोदी के घर व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। 

इसे भी पढ़ेंः इन लोगों पर लगे भारत के करोड़ों रुपए लूटने के आरोप, देश छोड़कर भागे

आपको बता दें, नीरव मोदी गहने बेचने वाली कंपनी फायरस्टार डायमण्ड का संस्थापक है। उसकी कंपनी के दिल्ली, मुंबई, न्यूयॉर्क, लंदन, मकाऊ और हॉन्गकॉन्ग में शोरूम हैं। नीरव बेल्जियम के एंटवर्प शहर के मशहूर डायमंड ब्रोकर परिवार से ताल्लुक रखता है। उसने ज्वैलरी डिजाइन करने की शुरुआत अपने एक दोस्त के कहने पर की। सबसे पहले इयरिंग्स डिजाइन की थीं। 

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील