लाइव न्यूज़ :

अमेठी में कार में आग लगने से एक बच्ची समेत नौ महिलायें झुलसी, दो की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: September 10, 2021 08:23 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), 10 सितंबर अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर दुर्गा पुर के पास एक कार में आग लगने से एक बच्ची समेत नौ महिलाएं झुलस गयीं, सभी सुलतानपुर दरगाह से लौट रही थीं। इनमें दो की हालत गंभीर है।

अमेठी के पुलिस उपाधीक्षक अर्पित कपूर ने शुक्रवार बताया कि बृहस्पतिवार रात थाना क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास उस समय बड़ा हादसा हुआ जब पेट्रोल भरवा कर जा रही मारुति वैन कार में एकाएक आग लग गई। हादसे में वैन में सवार एक बच्ची समेत नौ लोग झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल सुलतानपुर ले जाया गया जहां बच्ची और उसकी मां की हालत गंभीर है़। डॉक्टरों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है़, बाकी अन्य का इलाज किया जा रहा है़।

उन्होंने बताया कि हादसा प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में पेट्रोल पंप के पास हुआ। अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंडेरिया गांव निवासी पीड़िता सकीना ने बताया कि बृहस्पतिवार को मारुति वैन कार से गांव की नौ महिलाएं और एक बच्ची सुलतानपुर की एक दरगाह पर जियारत के लिए आईं थीं। रात को वापस लौटते समय ये हादसा हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारुति कार में अवैध रूप से सीएनजी किट लगी थी और एकाएक शार्ट सर्किट होने से कार में आग लग गई। हादसे में आमिना और उमैमा (4) बुरी तरह झुलस गए और उन्हें सुलतानपुर से डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया है। वहीं अन्य सभी महिलाओं का इलाज जारी है़। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए