लाइव न्यूज़ :

लोहरदगा के नौ लोग उत्तराखंड में हादसे के बाद लपता

By भाषा | Updated: February 9, 2021 12:23 IST

Open in App

लोहरदगा, नौ फरवरी उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट जाने के कारण ऋषिगंगा घाटी में अचानक आई भीषण बाढ़ की घटना के बाद से लोहरदगा पंचायत के महुरांग टोली, डॉड़ी टोली, एवं चोरटांगी के नौ लोग लापता हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेठहठ गांव के लोगों ने उत्तराखंड में हिमखंड टूटने की खबर मिलने के बाद एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना में काम करने गए अपने परिजनों को फोन लगाया लेकिन फोन बंद मिलने के बाद उन्होंने प्रशासन से अपने लोगों की खोजबीन कर उन्हें परिवार को सौंपने की गुहार लगायी है।

जानकारी के अनुसार बेठहठ गाँव के ज्योतिष बाखला, मंजनू बाखला, उर्बनुष बाखला, सुनील बाखला, नेमहस बाखला, रवींद्र उराँव, दीपक कुजूर, विक्की भगत एवं प्रेम उराँव 23 जनवरी को जलविद्युत परियोजना में काम करने के लिए उत्तराखंड गए थे।

गांव वालों ने बताया इन लोगों को विक्की भगत नामक व्यक्ति काम करने के लिए उत्तराखंड ले गया था। गांव वालों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने और स्थानीय स्तर पर रोजगार न मिलने के कारण ये लोग दूसरे राज्यों में पलायन करने के लिए मजबूर थे।

ग्रामीणों ने बताया कि लापता लोगों के परिवार वाले सदमे में हैं।

पुलिस और जिला प्रशासन ने कहा है कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर उत्तराखंड प्रशासन से संपर्क साधने और उनके परिजनों को तलाशने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?