लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियां लागू करवाने पर पुलिसकर्मियों पर हमला, नौ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 4, 2021 16:11 IST

Open in App

भोपाल, चार अप्रैल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने शहर में कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों को लागू कराने लिये गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में रविवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला भोपाल शहर के पुराने इलाके काजी कैंप में शनिवार रात को हुआ। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा रात नौ बजे से लगाए गए कर्फ्यू के बावजूद वहां एक चाय के दुकान पर भारी भीड़ जमा थी और दुकानदार लोगों को चाय बेच रहा था।

उन्होंने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने दुकानदार जहीर और उसके रिश्तेदारों को दुकान बंद करने के लिये कहा तो उन्होंने इसे मानने से इंकार कर दिया और पुलिसकर्मियों पर गर्म चाय की केतली फेंक दी और ईटों से पथराव किया। घटना में हनुमानगंज थाने की तीन सिपाही घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि मामले में जहीर और आठ अन्य लोगों को भादंसं की संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है जबकि कुछ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए