लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के नौ नए मामले

By भाषा | Updated: November 28, 2021 12:06 IST

Open in App

ईटानगर, 28 नवंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के नौ नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 55,269 हो गए हैं।

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यहां बताया कि अभी तक कुल 54,952 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं, जिनमें से पांच लोग शनिवार को संक्रमण मुक्त हुए। कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 99.43 प्रतिशत है जबकि उपचाराधीन मरीजों की दर 0.07 प्रतिशत है।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से किसी की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 280 पर बनी हुई है। पूर्वोत्तर राज्य में अब कोविड-19 के 37 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें सबसे अधिक 11 मरीज तवांग जिले में हैं। इसके बाद पश्चिम कामेंग और कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में नौ-नौ मरीज और अपर सियांग में तीन मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक कोरोना वायरस के लिए 11,97,965 नमूनों की जांच की गयी है। संक्रमणा दर 3.73 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 14,06,720 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए