लाइव न्यूज़ :

रेलवे पटरियों से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले नौ बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 21, 2021 10:47 IST

Open in App

नोएडा, 21 सितंबर थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगी है। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस तथा चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल किये जाने वाले लोहा काटने के औजार व एक कैंटर बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक ये बदमाश निर्माणाधीन फैक्ट्रियों तथा रेलवे ट्रैक की दिन में रैकी करके, रात के समय वहां चोरी करते थे। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन बदमाशों ने थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक से लोहे का सामान चोरी किया था। इन बदमाशों ने विभिन्न निर्माणाधीन कारखानों व रेलवे ट्रैक पर चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि बीती रात थाना नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश वारदात को अंजाम देने की मंशा से एक कैंटर में सवार होकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर हिंडन नदी के पुस्ता के पास घेराबंदी की।

पांडे के अनुसार एक कैंटर में सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अनुज पुत्र कमलेश व फिरोज खान पुत्र इस्लाम खान के पैर में लगी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा कर सुधीर, आकाश, माधव सिंह, नरेंद्र, सत्येंद्र, उमेश तथा दूरबीन सिंह नामक सात बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि गुड्डू ,शैलेंद्र व सनी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही है।

पांडे ने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने चार देसी तमंचे, कारतूस, चाकू तथा चोरी में प्रयुक्त कैंटर, लोहा काटने के उपकरण व कैंटर में भरा हुआ चोरी का सरिया/ लोहा आदि बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए