लाइव न्यूज़ :

Nikita Tomar Murder case: तौसीफ ने खुद को अंकित बता कर की थी निकिता से दोस्ती, सहेली ने किया खुलासा

By बलवंत तक्षक | Updated: October 30, 2020 06:45 IST

Nikita Tomar Murder case: निकिता तोमर की एक सहेली ने बताया कि तौसीफ ने अपना नाम अंकित बता कर उससे दोस्ती की थी। बाद में ये असलियत सामने आ गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देतौसीफ ने अंकित बन कर की थी दोस्ती, स्कूल के दिनों में अंकिता से सीनियर थातौसीफ की योजना निकिता का अपहरण कर उससे जबरदस्ती शादी करने की थी

चंडीगढ़: हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता तोमर हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है. मुख्य आरोपी तौसीफ ने खुद को अंकित बता कर निकिता तोमर से दोस्ती की थी. तौसीफ को आशंका थी कि दोस्ती की शुरुआत में धर्म आड़े आ सकता है. यह खुलासा निकिता की सहेली ने किया है.

नाम न छापने की शर्त पर निकिता की सहेली ने बताया कि यह बात ज्यादा दिन छुप नहीं पाई और जल्दी ही उसकी असलियत सामने आ गई.

तौसीफ को जब उसके एक दोस्त ने उसे असली नाम से पुकारा तो यह साफ हो गया कि अंकित ही तौसीफ है और अपना धर्म छुपाने के लिए झूठे नाम का सहारा लेता रहा है. निकिता की यह सहेली स्कूल से लेकर कॉलेज तक उसके साथ पढ़ती रही है.

स्कूल में निकिता से सीनियर था तौसीफ

तौसीफ स्कूल के दिनों से ही निकिता से दोस्ती करना चाहता था, जबकि वह स्कूल में उससे सीनियर था. निकिता जब 11वीं कक्षा में पढ़ती थी, तब तौसीफ 12वीं का छात्र था. सीनियर कक्षा में होने के कारण कई महीनों तक तौसीफ के असली नाम का उन्हें पता नहीं लग सका था.

निकिता की सहेली के मुताबिक तौसीफ हमेशा ही उससे घुलने-मिलने की कोशिश करता रहता था, लेकिन उन दिनों इन सब बातों की तरफ हम लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते थे.

उधर, बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि 2018 में उसने निकिता का अपहरण शादी की नीयत से ही किया था.

2018 में निकिता का अपहरण कर मथुरा ले गया था

तौसीफ ने बताया कि स्कूल के दिनों से ही उसे पसंद करता था और शादी करना चाहता था. अपहरण के बाद वह निकिता को मथुरा ले गया था, लेकिन शादी करने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया था.

इस घटना के बाद तौसीफ के परिवार की समाज में काफी बदनामी हुई थी. सबके सामने उसे व उसके परिवार को निकिता के परिवार से माफी भी मांगनी पड़ी थी.

तौसीफ की योजना एक बार फिर निकिता का अपहरण कर उससे जबरदस्ती शादी करने की थी. इसी कारण उसने कॉलेज के गेट पर निकिता को जबरन कार में डालने का प्रयास किया और विरोध करने पर निकिता की गोली मार कर हत्या कर दी थी.

टॅग्स :हरियाणाहत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष