लाइव न्यूज़ :

पंजाब में एक दिसंबर से रात्रि कर्फ्यू लगेगाः अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: November 25, 2020 17:51 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संबंधी महामारी से निपटने के लिए एक दिसंबर से राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि राज्य में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के अंदेशे के बीच रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा।

नई पाबंदियों की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने एक दिसंबर से मास्क नहीं लगाने या एक-दूसरे से दूरी नहीं बनाने पर जुर्माने को दोगुना करने का निर्देश दिया।

मास्क नहीं लगाने या एक-दूसरे से दूरी नहीं बनाने पर जुर्माना 500 रुपये है, जिसे बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया जाएगा।

इन पाबंदियों के तहत सभी होटल, रेस्तरां और विवाह स्थल रात 9.30 बजे तक ही खुल सकेंगे। 15 दिसंबर को प्रतिबंधों की समीक्षा होगी।

मुख्यमंत्री ने लोगों को किसी भी हालात में लापरवाही नहीं बतरने को कहा।

इलाज के लिये दिल्ली से पंजाब आ रहे रोगियों की संख्या को देखते हुए राज्य के निजी अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता की समीक्षा और उन्हें बढ़ाने का भी फैसला लिया गया।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव विनी महाजन को निजी अस्पतालों को सहयोग के लिये प्रोत्साहित करने और कोविड देखभाल बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के संबंध में संबंधित विभागों के साथ मिलकर काम करने का भी निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए