लाइव न्यूज़ :

पंजाब के नौ जिलों में रात का कर्फ्यू दो घंटे के लिए बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 20:48 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 मार्च पंजाब में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को नौ सबसे अधिक प्रभावित जिलों में रात का कर्फ्यू दो घंटे के लिए बढ़ाने की घोषणा की।

सिंह ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति गंभीर है, ऐसे में यदि लोग कोविड उपयुक्त आचरण का पालन नहीं करते हैं तो कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ यह लोगों के लिए आसान नहीं होगा । लोग भले ही इसे पसंद न करे लेकिन यह मेरा कर्तव्य है।’’

उन्होंने उम्मीद जतायी कि सभी पंजाबी सहयोग करेंगे और पाबंदियों का पालन करेंगे।

उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की, ‘‘ ईश्वर के लिए, पंजाबियों की जान बचाइए।’’

लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और रूपनगर में रात ग्यारह से सुबह पांच बजे के बजाय अब रात नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। इन जिलों में रोज कोविड-19 के 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

इस घोषणा से पहले बुधवार को राज्य में कोविड-19 के 2,039 नये मामले सामने आये थे और 35 से अधिक मरीजों ने जान गंवायी थी।

लुधियाना में 233 मामले, जालंधर में 277, पटियाला में 203, मोहाली में 222, अमृतसर में 178, गुरदासपुर में 112, होशियारपुर में 191, कपूरथला में 157 और रूपनगर में 113 मामले सामने आये थे।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अस्वस्थ होने पर डॉक्टर के पास जाने और खुद की जांच कराने की अपील की।

उन्होंने सभी निवासियों से मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाये रखने की भी अपील की। उन्होंने कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जरूरत पड़ने पर जुर्माना लगाने की भी चेतावनी दी।

सिंह ने उम्मीद जताई कि केंद्र सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं का टीकाकरण करने संबंधी उनके सुझाव को स्वीकार करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर