लाइव न्यूज़ :

नाइजीरियाई उच्चायोग ने मेघालय की जेलों में बंद अपने 12 नागरिकों को रिहा करने की मांग की

By भाषा | Updated: November 18, 2020 16:43 IST

Open in App

शिलांग,18 नवंबर नाइजीरियाई उच्चायोग के एक प्रतिनिधि ने मेघालय के कारागार मंत्री ए एल हेक से मुलाकात करके बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार अपने 12 नागरिकों की रिहाई के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधि बेट्रांड तोचुकवू इक्वूका ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए नाइजीरियाई छह माह की जेल अवधि पूरी करने के बाद भी मेघालय की जेलों में बंद हैं।

उन्होंने बताया कि छह-छह नाइजीरियाई नागरिक शिलांग और जोवई जिला कारागार में बंद हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा,‘‘ मार्च से अब तक आठ माह बीत चुके हैं और हमारे मित्र अब भी यहां जेलों में बंद हैं। हम मेघालय सरकार के अथवा विदेश मंत्रालय के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं।’’

बेंगलुरू में रह रहे छात्र नेता इक्वुका ने यहां कहा कि ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट ने 13 फरवरी के अपने आदेश में कहा था कि नाइजीरियाई नागरिकों को उनके देश वापस भेजा जाए। आदेश की प्रति मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को भेजी गई थी।

उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि जेल महानिरीक्षक एम खाकरंग ने इस मामले में समग्र रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए