लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: हिज्बुल मुजाहिदीन से संपर्क के मामले में NIA करेगी पूर्व विधायक शेख अब्दुल राशिद से पूछताछ

By भाषा | Updated: February 3, 2020 14:32 IST

एनआईए ने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य में आतंकवादी गतिविधियां पाई जाने संबंधी एक मामले में नौ अगस्त को उसे गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवीद ने दावा किया है कि वह राशिद के संपर्क में था। अवामी इत्तेहाद पार्टी के नेता और ‘राशिद इंजीनियर’ के नाम से लोकप्रिय राशिद ने उत्तर कश्मीर के लंगेट से 2014 विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वयंभू कमांडर नवीद ‘बाबू’ से संपर्क के मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक शेख अब्दुल राशिद से पूछताछ करेगी। नवीद को जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवीद ने दावा किया है कि वह राशिद के संपर्क में था। अवामी इत्तेहाद पार्टी के नेता और ‘राशिद इंजीनियर’ के नाम से लोकप्रिय राशिद ने उत्तर कश्मीर के लंगेट से 2014 विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था।

एनआईए ने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य में आतंकवादी गतिविधियां पाई जाने संबंधी एक मामले में नौ अगस्त को उसे गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी राशिद को समन जारी करने को लेकर वारंट हासिल करने के लिए अदालत के पास जाएगी ताकि पूर्व विधायक के नवीद से संपर्क के बारे में पूछताछ की जा सके। नवीद का पूरा नाम सैयद नवीद मुश्ताक अहमद है। वह छह फरवरी तक एनआईए की हिरासत में है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनआईएआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील