लाइव न्यूज़ :

'देश का इस्लामीकरण हो रहा है, स्कूलों में जुमे की छुट्टी की जांच एनआईए करे', लोकसभा में बोले- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे

By शिवेंद्र राय | Updated: August 5, 2022 15:56 IST

हाल ही में यह खबर आई थी कि झारखंड के कुछ स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को छुट्टी हो रही है। इस मामले में भाजपा ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को कटघरे में खड़ा किया। अब इसी मामले को संसद में उठाते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पूरे मामले की एनआईए से जांच कराने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में बोले भाजपा सांसद निशिकांत दुबेनिशिकांत दुबे ने कहा कि देश का तेजी के इस्लामीकरण हो रहा हैझारखंड के स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी की जांच एनआईए से कराने की मांग

नई दिल्ली: लोकसभा की कार्रवाई के दौरान आज भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के स्कूलों में हो रही जुमे की छुट्टी का मुद्दा उठाया। लोकसभा मे झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देश का तेजी के इस्लामीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के 1800 स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को छुट्टी हो रही है। भाजपा सांसद ने इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग की।

संसद में अपनी  बात रखते हुए निशिकांत दुबे ने कहा,  "झारखंड में इस्लामीकरण हो रहा है। राज्य के कुछ जिलों में जनसंख्या का संतुलन बदल गया है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि बांग्लादेश पास में ही है। अचानक देखने में आया कि झारखंड में 1800 ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने अपने नाम में उर्दू शब्द लगा लिया। इन स्कूलों में रविवार को छुट्टी नहीं होती है, बल्कि शुक्रवार को हो रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।" 

निशिकांत दुबे ने कहा कि जिस इलाके से वह आते हैं वहां कुछ क्षेत्रों जैसे साहबगंज, गोड्डा और जामताड़ा में डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। बीजेपी सांसद ने कहा कि स्कूलों में जुमे को हो रही छुट्टी की रिपोर्ट झारखंड सरकार की ही है। उन्होंने मांग की कि ऐसे स्कूलों की फंडिंग रोकी जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। निशिकांत दुबे ने कहा कि सबको यह संदेश जाना चाहिए कि देश में सिर्फ एक ही कानून लागू होगा।

क्या है स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी का मामला

झारखंड के कुछ मुस्लिम बहुल इलाकों में स्कूलों में साप्काहिक छुट्टी रविवार की जगह शुक्रवार को करने का मामला प्रकाश में आया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद झारखंड सरकार ने इसकी जांच भी कराई। अब शुक्रवार को स्कूल बंद करने वाले मामले को लेकर राज्य के  शिक्षा विभाग द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन में शुक्रवार को स्कूल बंद करने और कानून के नियम का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। हालांकि इस मुद्दे पर राज्य में सियासत भी तेज हो गई है।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनBJPलोकसभा संसद बिलएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप