लाइव न्यूज़ :

NIA ने कवि वरवर राव के भतीजे एन वेणुगोपाल के आवास पर की छापेमारी, फोन सहित कई अन्य सामान जब्त किया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 9, 2024 09:53 IST

एनआईए ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेता पी वरवरा राव के भतीजे वेणुगोपाल के हैदराबाद स्थित आवास पर छापेमारी की।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए ने माओवादी नेता पी वरवरा राव के भतीजे के हैदराबाद स्थित आवास पर छापेमारी कीएनआईए ने माओवादी की पूर्व केंद्रीय समिति के सदस्य संजय दीपक राव के मामले में की छापेमारी एनआईए अधिकारियों के छापेमारी में वरवरा राव के भतीजे वेणुगोपाल का फोन भी जब्त कर लिया है

हैदराबाद: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बीते गुरुवार को हैदराबाद में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की पूर्व केंद्रीय समिति के सदस्य संजय दीपक राव से जुड़े मामले में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक एन वेणुगोपाल के आवास पर छापेमारी की है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार वेणुगोपाल, जो वीक्षणम नाम से एक पत्रिका चलाते हैं। वेणुगोपाल कवि पी वरवरा राव के भतीजे हैं, जो 2018 में भीमा कोरेगांव मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोपित 15 लोगों में से एक हैं।

जानकारी के मुताबिक एनआईए ने तलाशी सुबह 5 बजे शुरू की। मामले से परिचित लोगों ने बताया कि हैदराबाद के हिमायतनगर स्थित वेणुगोपाल के आवास पर सुबह 10 बजे तक हंगामा चलता रहा। एनआईए अधिकारियों ने वेणुगोपाल का फोन जब्त कर लिया।

जबकि एनआईए अधिकारियों ने पत्रकारों से बात करने से इनकार कर दिया। वेणुगोपाल ने कहा कि उन्हें अपना फोन सरेंडर करने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि वे उसे जब्त करने पर अड़े थे। उन्होंने कहा, "एनआईए अधिकारी वहां से जाने से पहले मेरी सारी किताबें और अन्य सामान की तलाशी ली।"

वेणुगोपाल के अनुसार उन्हें संजय दीपक राव की गिरफ्तारी से संबंधित मामले में झूठा फंसाया गया था, जिसे सितंबर 2023 में तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा, "मुझे मामले में आरोपी नंबर 22 के रूप में नामित किया गया था, हालांकि जो आरोप तय किए गए थे मेरे खिलाफ वो पूरी तरह से निराधार और झूठ थे।”

वेणुगोपाल ने कहा कि एनआईए ने संजय दीपक राव के कथित स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उन पर और अन्य लोगों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, तेलंगाना सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :एनआईएहैदराबादVaravara Rao
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप