लाइव न्यूज़ :

मणिपुर के कांग्रेस विधायक के घर एनआईए का छापा, हथियार बरामद

By भाषा | Updated: August 1, 2018 09:03 IST

Manipur Congress MLA NIA Raids Updates:एजेंसी मणिपुर राइफल्स बटालियन के परिसर में स्थित डीजीपी पूल कोटे (शस्त्रागार) से 56 पिस्तौलें और 58 मैगजीन के गायब होने के आपराधिक मामले की जांच कर रही है। यह हथियार सितंबर 2016 से 2017 के शुरूआती महीने के बीच गायब हुए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अगस्त: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर में कांग्रेस विधायक के घर पर छापा मारा है। उनके घर से हथियार और गोलियां बरामद की गई है। इन में पुलिस महानिदेशक के पूल से गायब हुई एक पिस्तौल भी शामिल है। एजेंसी के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अधिकारियों ने इंफाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखी में सैकुल से विधायक यमथोंग हाओकीप के यहां कल छापा मारा।

एजेंसी मणिपुर राइफल्स बटालियन के परिसर में स्थित डीजीपी पूल कोटे (शस्त्रागार) से 56 पिस्तौलें और 58 मैगजीन के गायब होने के आपराधिक मामले की जांच कर रही है। यह हथियार सितंबर 2016 से 2017 के शुरूआती महीने के बीच गायब हुए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि विधायक के परिसर से 26.40 लाख रुपये नकद, 20 लाख रुपये कीमत के सोने के गहनों के साथ (डीजीपी शास्त्रागार से गायब हुई) 9 एम एम की एक पिस्तौल, अमेरिका में बनी एक पिस्तौल और मैगजीन, अन्य गैरलाइसेंसी पिस्तौल, दो बंदूकें और 45 गोलियां बरामद हुई हैं।

उन्होंने कहा कि अबतक हथियार गायब होने के मामले में नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं तथा तीन 9 एमएम की पिस्तौलें मिल चुकी हैं

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :कांग्रेसमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील