लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने एंटीलिया मामले और हिरन हत्याकांड में वाजे और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 16:36 IST

Open in App

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एंटीलिया कांड और मनसुख हिरन हत्या मामले में शुक्रवार को बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया । केंद्रीय जांच एजेंसी ने यहां एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। वाजे के अलावा पूर्व ‘एनकाउंटर विशेषज्ञ’ प्रदीप शर्मा और कुछ अन्य पूर्व पुलिसकर्मी भी इस मामले में आरोपी हैं । बचाव पक्ष के एक अधिवक्ता ने बताया कि पिछले महीने जांच एजेंसी को अदालत ने प्रक्रिया पूरी करने के लिये 30 और दिन की मंजूरी दी थी, इस अवधि के समाप्त होने से दो दिन पहले एजेंसी ने यह आरोप पत्र दाखिल किया है। यह मामला इस साल 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास के निकट विस्फोटक सामग्री वाली कार मिलने से संबंधित है। इसके अलावा ठाणे के एक व्यवसायी मनसुख हिरन की मौत से भी यह जुड़ा है जिनका शव एक नाले से बरामद किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं सदानंद डेट? NIA प्रमुख को भेजा गया वापस, संभाल सकते हैं महाराष्ट्र के DGP का पद

भारतRed Fort Blast: जांच के घेरे में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फंडिंग, ED ने ओखला कार्यालय में की छापेमारी

क्राइम अलर्टDelhi Blast Case: एनआईए ने कश्मीरी व्यक्ति को किया गिरफ्तार, डॉ. उमर के साथ मिलकर आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप

भारतDelhi Blast: गृह मंत्रालय ने आतंकवाद विरोधी एजेंसी NIA को सौंपी लाल किले में हुए धमाके की जांच

भारतPahalgam Attack: NIA करेगी पहलगाम आतंकी हमले की जांच, गृह मंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?