लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने बंगाल, केरल से गिरफ्तार 11 आतंकवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: February 26, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-कायदा के 11 सदस्यों के खिलाफ शुक्रवार को आरोपपत्र दाखिल किया। पाकिस्तान और बांग्लादेश में अपने आकाओं के इशारे पर भारत में कथित तौर पर हमला करने की योजना बनाने के लिए उन पर आरोपपत्र दायर किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

एनआईए के अधिकारी ने कहा कि मुर्शीद हसन, मोशरफ हसन, मैनुल मंडल, लिया इयान अहमद, नजमुस साकिब, याकूब बिस्वास, शमीम अंसारी, अबु सुफियान, अतीउर रहमान, अल मामुन कमाल और अब्दुल मोमीन मंडल को भादंसं और अवैध गतिविधियां (निवारण) कानून तथा शस्त्र कानून के तहत आरोपित किया गया है।

जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए को सूचना मिली थी कि हसन के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल और केरल में अल-कायदा से जुड़ा एक मॉड्यूल संचालित हो रहा है, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

एनआईए के अधिकारी ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्से में आतंकवादी हमला करने के लिए इस मॉड्यूल के सदस्य षड्यंत्र रचने के काफी अग्रिम चरण में थे।

पश्चिम बंगाल और केरल में पिछले वर्ष 19 सितंबर को छापेमारी में नौ आतंकवादी गिरफ्तार किए गए थे। इसके बाद पिछले वर्ष 26 अगस्त और एक नवंबर को दो और आतंकवादी गिरफ्तार किए गए।

हसन पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल-कायदा के सरगना के संपर्क में था और उनसे उसे इन्क्रीप्टेड सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से दुष्प्रचार की सामग्रियां प्राप्त हुई थीं।

एनआईए के अधिकारी ने कहा कि आरोपी विदेश स्थित अपने सरगना के मार्फत एक हथियार कारोबारी के भी संपर्क में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण